1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Vaccination India: आज से देशभर में 18 साल से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन

Coronavirus Vaccination India: आज से देशभर में 18 साल से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 21, 2021 08:39 am IST,  Updated : Jun 21, 2021 08:39 am IST

केंद्र सरकार देशभर में आज 21 जून यानि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से हर राज्य में 18 साल से ऊपर की आयु के सभी नागरिकों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन मुहैया कराएगी।

Coronavirus Vaccination India- India TV Hindi
Coronavirus Vaccination India: आज से देशभर में 18 साल से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्र सरकार देशभर में आज 21 जून यानि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से हर राज्य में 18 साल से ऊपर की आयु के सभी नागरिकों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन मुहैया कराएगी। केंद्र सरकार के इस फैसले से कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी। कोरोना वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 फीसदी हिस्सा भारत सरकार खुद ही खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी।

वहीं, भारत में बन रही कोरोना वैक्सीन में से 25 फीसदी प्राइवेट सेक्टर के हॉस्पिटल सीधे ले पाएं, ये व्यवस्था जारी रहेगी। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र की नई नीति में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों के लिए टीकों की खरीद केंद्र सरकार ही करेगी। इस नीति के तहत वैक्सीन निर्माता कंपनियों से 75 फीसदी टीके केंद्र सरकार खरीदेगी, जबकि बाकी 25 फीसदी वैक्सीन ये कंपनियां निजी अस्पतालों को बेच सकेंगी।

बता दें कि, प्राइवेट हॉस्पिटल कोरोना टीके की निर्धारित कीमत के बाद एक डोज पर अधिकतम 150 रुपए ही सर्विस चार्ज ले सकेंगे। इसकी निगरानी करने का काम राज्य सरकारों के ही पास रहेगा। केंद्र सरकार राज्यों की जनसंख्या, संक्रमितों की संख्या और टीकाकरण की रफ्तार के हिसाब से वैक्सीन देगी। गौरतलब है कि कई राज्य सरकारों का सुझाव था कि स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर सीधे वैक्सीन की खरीद और उन्हें अपनी प्राथमिकता के अनुसार देने के लिए लचीलेपन की अनुमति दी जाए। इसके बाद भारत सरकार ने दिशा निर्देशों को संशोधित किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत