
smartphone
शामली से नोएडा तक मोहित की पूरी कहानी
दुनिया के सबसे सस्ते मोबाइल के पीछे इसी शख्स का दिमाग है उसका नाम है मोहित गोयल। चंद दिनों पहले तक टेलीकॉम की दुनिया में शायद ही कोई मोहित का नाम जानता था लेकिन आज इनकी चर्चा हर किसी की जुबान पर है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद मोहित ने सबसे सस्ता स्मार्ट फोन लॉन्च करने का सपना देखा था। कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि ये सपना पूरा हो चुका है और जल्द ही लोगों के हाथ में 251 रुपए का ये स्मार्ट फोन होगा।
- मोहित गोयल की पढ़ाई शामली के सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल से हुई है।
- मोहित ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है।
- कुछ दिन पहले ही नोएडा की धारणा से शादी हुई थी।
- पत्नी धारणा अब कंपनी की सीईओ हैं।
फ्रीडम 251 में क्या-क्या ?
- डिस्प्ले- 4 इंच
- रियर कैमरा - 3.2 मेगा पिक्सल
- फ्रंट कैमरा - 0.3 मेगा पिक्सल
- LED फ्लैश
- सेल्फी, वीडियो कॉलिंग
- रैम - 1 जीबी
- इंटरनल मेमोरी - 8 जीबी
- एक्सपेंडेबल मेमोरी- 32 जीबी
- बैटरी- 1,450mAh