1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कानपुर में छात्रा के साथ स्कूल परिसर में चपरासियों ने किया बलात्कार

कानपुर में छात्रा के साथ स्कूल परिसर में चपरासियों ने किया बलात्कार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 08, 2015 12:43 pm IST,  Updated : Oct 08, 2015 12:44 pm IST

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के चकेरी इलाके के कृष्णानगर में एक स्कूल में 11 वीं की छात्रा से स्कूल के ही दो चपरासियों ने बलात्कार  की वारदात को अंजाम दिया है। घटना कल बुधवार

छात्रा के साथ स्कूल...- India TV Hindi
छात्रा के साथ स्कूल में चपरासियों ने किया बलात्कार

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के चकेरी इलाके के कृष्णानगर में एक स्कूल में 11 वीं की छात्रा से स्कूल के ही दो चपरासियों ने बलात्कार  की वारदात को अंजाम दिया है। घटना कल बुधवार शाम की है। छात्रा का परिवार स्कूल परिसर में ही एक कमरे में रहता था। वारदात को अंजाम देने वाले स्‍कूल के दोनों चपरासियों को पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वारदात शाम के समय की है और घटना के समय छात्रा की माता -पिता घर पर नही थे । जब छात्रा के माता -पिता देर शाम घर लौटे तो पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आज बिना किसी डर के स्‍कूल आए

स्‍कूल के दोनों ही चपरासियों ने कल शाम रेप की वारदात को अंजाम दिया था और आज बिना किसी डर के स्‍कूल रोज की तरह आए। वे दोनों इस बात से अंजान थे कि उनके अपराध की सूचना कानपुर पुलिस थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने आज स्‍कूल में दोनों ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ के बाद पूरे मामलें की विवेचना का काम शुरु कर दिया है।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और आज सुबह जब दोनों आरोपी रोज की तरह स्कूल पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत