1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ड्राइवर ने चलती बस में किया लड़की से रेप, सड़क पर फेंका

ड्राइवर ने चलती बस में किया लड़की से रेप, सड़क पर फेंका

 Written By: IANS
 Published : Nov 06, 2015 02:50 pm IST,  Updated : Nov 06, 2015 02:52 pm IST

बेंगलुरू: बेंगलुरू के होस्कोटे इलाके में चलती बस में 19 साल की एक नर्स के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि वारदात को बस के

ड्राइवर ने चलती बस में...- India TV Hindi
ड्राइवर ने चलती बस में किया लड़की से रेप, सड़क पर फेंका

बेंगलुरू: बेंगलुरू के होस्कोटे इलाके में चलती बस में 19 साल की एक नर्स के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि वारदात को बस के चालक ने अंजाम दिया। इसमें बस क्लीनर भी शामिल था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और बस जब्त कर ली।

बेंगलुरू ग्रामीण के अपर पुलिस अधीक्षक एस.आर.रमेश ने यहां बताया, "हमने पीड़िता की शिकायत पर दोषी रवि (26) को बस क्लीनर मंजूनाथ (23) के साथ गिरफ्तार कर लिया है। चालक ने गुरुवार रात नर्स को बस में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।"

नर्स बेंगलुरू से 30 किलोमीटर दूर होस्कोटे में एक नर्सिग होम में काम करती थी, जहां पहुंचने के लिए वह सुलीबेले से बस में सवार हुई थी।

रमेश ने बताया, "आरोपी ने क्लीनर से बस चलाने को कहा और इस दौरान उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसे बाद में नागागोंडानाहल्ली में सड़क किनारे फेंक दिया। जब महिला ने एक निजी अस्पताल में इस घटना की जानकारी चिकित्सकों को दी तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई।"

पीड़िता ने कन्नड़ भाषा में ही अपनी आपबीती दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बस को भी कब्जे में ले लिया। बस का पंजीकरण पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत