1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अकेले युवक को घेरकर 6 लड़कियों ने की अश्लील हरकत!

अकेले युवक को घेरकर 6 लड़कियों ने की अश्लील हरकत!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 26, 2016 11:43 am IST,  Updated : Feb 26, 2016 01:44 pm IST

अभी तक तो लड़कियों के साथ छेड़खानी की शिकायतें सामने आती थी मगर गुरुवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। मामला वाराणसी का है जहां एक अकेले युवक को 6 लड़कियां घेरकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगीं।

girls- India TV Hindi
girls

नई दिल्ली: अभी तक तो लड़कियों के साथ छेड़खानी की शिकायतें सामने आती थी मगर गुरुवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। मामला वाराणसी का है जहां एक अकेले युवक को 6 लड़कियां घेरकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगीं। डीजल रेल कारखाना के एक कर्मचारी ने डीरेका पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि आधा दर्जन लड़कियों ने उसके साथ छेड़खानी और अश्लील व्यवहार किया। पुलिस ने आरोपी लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में पीड़ित कर्मचारी द्वारा शिकायत वापस लिए जाने के बाद सभी आरोपी लड़कियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

अमर उजाला में छपी खबर के मुताबिक पीड़ित युवक ने बताया कि वह डीरेका में कर्मचारी हैं। गुरुवार दोपहर बाइक से वह भोजन करने के लिए घर को जा रहे थे। घर से कुछ पहले लड़कियों के एक झुंड ने उन्हें इशारे से रोका। रुकते ही लड़कियों ने उनसे पैसों की मांग की। इनकार करने पर लड़कियों ने बीच सड़क अश्लील हरकत शुरू कर दी। छेड़खानी कर रही लड़कियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। वह किसी तरह लड़कियों के बीच से निकले और सीधे डीरेका चौकी पहुंचे। चौकी प्रभारी विजय शंकर यादव को पूरा वाकया बताया। चौकी प्रभारी महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा लड़कियां राह चलते युवकों से रुपयों की मांग कर रही हैं और इनकार करने पर अश्लील हरकत कर रही हैं। महिला पुलिस ने मौके पर मौजूद आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को पकड़ा और चौकी पर ले आई।

पुलिस चौकी पर लड़कियों ने बताया कि वे राजस्थान के मारवाड़ की रहने वाली हैं। उनके यहां आपदा आई हुई है। इसलिए वे दूसरे राज्यों में घूम-घूमकर सहायता के नाम से पैसे मांग रही हैं। पैसे मांगना उनका पुश्तैनी धंधा है। उनके परिजन भी बनारस आए हैं। लड़कियों की बात पर एक बार तो चौकी प्रभारी को यकीन नहीं हुआ। पुष्टि के लिए परिजनों को बुलाने की बात कही। लड़कियों के फोन करने पर कैंट स्थित एक लॉज में ठहरे परिजन भी चौकी पर आए। पुलिस ने सभी की सभी की पहचान पुष्ट करने के बाद लड़कियों को भविष्य में ऐसा काम न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत