1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा में कोरोना वायरस से संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 1,387 हुई

गोवा में कोरोना वायरस से संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 1,387 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2020 06:57 am IST,  Updated : Jul 02, 2020 06:57 am IST

गोवा में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों को मिलाकर सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,387 हो गई है।

Goa Coronavirus, Goa Coronavirus Updates, Goa Coronavirus Deaths, Goa Coronavirus Cases- India TV Hindi
गोवा में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

पणजी: गोवा में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों को मिलाकर सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,387 हो गई है। गोवा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सूबे में कोविड-19 की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम इस जानलेवा वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत भी हो गई, जिसके साथ मृतकों का आंकड़ा 4 पर पहुंच गया है। 

74 लोगों ने दी बीमारी को मात

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमित तलेईगाओ गांव के निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार शाम ईएसआई अस्पताल में मौत हो गई। बुलेटिन में कहा गया है कि 72 और लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि 74 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तरी गोवा के पोंडा थाने को, वहां तैनात एक अधिकारी तथा दो कांस्टेबल के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

मांगोर हिल में सामने आए 253 मामले
मंगलवार को पणजी में राज्य के पुलिस मुख्यालय में भी 2 कॉन्स्टेबल वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद गृह विभाग ने परिसर को संक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया था। वास्को शहर और उसके आसपास के क्षेत्र, गोवा में कोविड-19 रोगियों के सबसे बड़े हॉटस्पॉट बने हुए हैं। निषिद्ध क्षेत्र घोषित किए जा चुके वास्को के मांगोर हिल में संक्रमण के अब तक 253 मामले सामने आए हैं जबकि 194 अन्य मामले भी इसी इलाके से जुड़े हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।