1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा सरकार ने हवाई यात्रा करने वालों के लिए एंटीबॉडी जांच की अनुमति मांगी

गोवा सरकार ने हवाई यात्रा करने वालों के लिए एंटीबॉडी जांच की अनुमति मांगी

 Written By: Bhasha
 Published : May 23, 2020 05:40 pm IST,  Updated : May 23, 2020 05:40 pm IST

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को कहा कि उन्होंने सोमवार से शुरू हो रहीं घरेलू हवाई सेवाओं के मद्देनजर नागर विमानन मंत्रालय से अनुरोध किया है कि हवाई मार्ग से यहां पहुंचने वालों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए एंटीबॉडी जांच करने की अनुमति प्रदान की जाए। 

गोवा सरकार ने हवाई यात्रा करने वालों के लिए एंटीबॉडी जांच की अनुमति मांगी- India TV Hindi
गोवा सरकार ने हवाई यात्रा करने वालों के लिए एंटीबॉडी जांच की अनुमति मांगी Image Source : FILE PHOTO, PTI

पणजी: गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को कहा कि उन्होंने सोमवार से शुरू हो रहीं घरेलू हवाई सेवाओं के मद्देनजर नागर विमानन मंत्रालय से अनुरोध किया है कि हवाई मार्ग से यहां पहुंचने वालों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए एंटीबॉडी जांच करने की अनुमति प्रदान की जाए। डाबोलिम स्थित गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को कम से कम 15 घरेलू विमान उतर सकते हैं।

राणे ने ट्वीट किया कि उन्होंने आईसीएमआर तथा नागर विमानन मंत्रालय से अनुरोध किया है कि यात्रियों की कोरोना वायरस एंटीबॉडी जांच की इजाजत दी जाए जिससे उन्हें राज्य में प्रवेश करने से पहले कोविड-19 का संक्रमण नहीं होने का प्रमाणपत्र दिया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि यह जांच अधिकारियों को ऐसे रोगियों को हवाईअड्डे पर ही चिह्नित करने में मदद प्रदान करेगी जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और इस तरीके से सामुदायिक संक्रमण से बचा जा सकता है।

राणे ने कहा कि वह राज्य में पहुंचने वाले हवाई यात्रियों के लिए एक मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ बातचीत करेंगे।

इस बीच गोवा विमानपत्तन के निदेशक गगन मलिक ने कहा कि हवाईअड्डे पर यात्रियों के आगमन और उनके विमान में चढ़ने के संबंध में नागर विमानन मंत्रालय ने जो दिशानिर्देश जारी किये हैं, उन सभी का पालन किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत