1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा में कोरोना कर्फ्यू को 26 जुलाई तक बढ़ाया, रविवार को मिले 120 नए केस

गोवा में कोरोना कर्फ्यू को 26 जुलाई तक बढ़ाया, रविवार को मिले 120 नए केस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2021 10:48 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 10:48 pm IST

गोवा सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू कर्फ्यू को रविवार को 26 जुलाई तक के लिये बढ़ा दिया है।

गोवा में कोरोना कर्फ्यू को 26 जुलाई तक बढ़ाया, रविवार को मिले 120 नए केस- India TV Hindi
गोवा में कोरोना कर्फ्यू को 26 जुलाई तक बढ़ाया, रविवार को मिले 120 नए केस Image Source : PTI/FILE

पणजी: गोवा सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू कर्फ्यू को रविवार को 26 जुलाई तक के लिये बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। प्रदेश में नौ मई को राज्य सरकार ने पहली बार कर्फ्यू लगाया था, जिसे समय-समय पर विस्तार दिया गया है। 

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘राज्य स्तरीय कर्फ्यू में 26 जुलाई की सुबह सात बजे तक विस्तार दिया गया है। इस अवधि में भी मौजूदा प्रतिबंध एवं छूट लागू रहेंगे।’’ गौरतलब है कि रविवार को यहां कोरोना के 120 नए केस मिले जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। गोवा में अभी 1,562 मरीज उपचाराधीन हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

goa