1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा में सरकारी कर्मचारी हर शुक्रवार खादी के परिधान पहनेंगे

गोवा में सरकारी कर्मचारी हर शुक्रवार खादी के परिधान पहनेंगे

 Written By: IANS
 Published : Aug 26, 2016 02:14 pm IST,  Updated : Aug 26, 2016 02:14 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खादी के प्रति जोश एवं जज्बे को देखते हुए गोवा सरकार ने भी आधिकारिक सर्कुलर के जरिए अपने सभी कर्मचारियों से स्वेच्छा से प्रत्येक शुक्रवार को खादी पहनने का आग्रह किया है।

modi khadi- India TV Hindi
modi khadi

पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खादी के प्रति जोश एवं जज्बे को देखते हुए गोवा सरकार ने भी आधिकारिक सर्कुलर के जरिए अपने सभी कर्मचारियों से स्वेच्छा से प्रत्येक शुक्रवार को खादी पहनने का आग्रह किया है। इस सर्कुलर को अवर सचिव (सामान्य प्रशासन) प्रशांत शिरोडकर ने जारी करते हुए खादी को देश की आत्मनिर्भरताका प्रतीक बताया है।

सर्कुलर के मुताबिक, "खादी देश की विरासत से जुड़ी है। यह देश में लाखों ग्रामीण बुनकरों को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराती है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए सभी देशवासियों को कम से कम खादी का एक परिधान खरीदने का आग्रह किया था।"

सर्कुलर के मुताबिक, "देश के ग्रामीण क्षेत्रों में खादी के बुनकरों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए खादी की अवधारणा को आत्मसात किया गया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत