1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. GoAir ने इन शहरों के लिए शुरू की अतिरिक्त उड़ानें, सर्दियों में यात्रियों को होगी सुविधा

GoAir ने इन शहरों के लिए शुरू की अतिरिक्त उड़ानें, सर्दियों में यात्रियों को होगी सुविधा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2017 09:48 pm IST,  Updated : Nov 07, 2017 09:48 pm IST

किफायती हवाई सेवा प्रदाता विमानन कंपनी गो एयर ने मंगलवार को कहा कि वह अपने अपने नेटवर्क में सर्दियों के दौरान 15 अतिरिक्त उड़ानें शामिल कर रही है।

Goair- India TV Hindi
Goair

मुंबई: किफायती हवाई सेवा प्रदाता विमानन कंपनी गो एयर ने मंगलवार को कहा कि वह अपने अपने नेटवर्क में सर्दियों के दौरान 15 अतिरिक्त उड़ानें शामिल कर रही है। एयरलाइन के मुताबिक, इस साल 29 अक्टूबर से शुरू सर्दियों के कार्यक्रम में गो एयर ने जम्मू और लेह के बीच अपनी दैनिक उड़ान शुरू की थी तथा मुंबई और पटना और दिल्ली से चंडीगढ़ और अन्य गंतव्यों के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाई थी। 

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "यह कॉरपोरेट यात्रियों की बढ़ती मांग और आगामी छुट्टियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।" बयान में आगे कहा गया, "सर्दियों के कार्यक्रम में एयरलाइन में अपने परिचालन में 26 फीसदी की बढ़ोतरी की है और हर हफ्ते कुल 1,544 उड़ानों का संचालन कर रही है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत