1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाइक सवार बदमाशों ने किया कार में बैठी महिला का कत्ल, गोली मारकर हुए फरार

बाइक सवार बदमाशों ने किया कार में बैठी महिला का कत्ल, गोली मारकर हुए फरार

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Sep 22, 2019 12:47 pm IST,  Updated : Sep 22, 2019 12:47 pm IST

दिल्ली में शनिवार सुबह कार में सवार एक महिला की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह अब तक साफ नहीं है।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image Image Source :

नई दिल्ली: यहां शनिवार सुबह कार में सवार एक महिला की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह अब तक साफ नहीं है। महिला एक इन्सुरेंस कंपनी में चार्टेड अकाउंटेंट थी। मृतक महिला ऊषा (59) के घरवालों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह अपने पति के साथ जगतपुरी के अपने घर से पटपड़गंज के मैक्स हॉस्पिटल के लिए निकलीं थीं। ऊषा के पति का डायलिसिस होना था, लेकिन मधु विहार इलाके में शनि मंदिर के पास उनके पति ने मंदिर जाने की इच्छा जाहिर की।

इसके बाद ऊषा के पति अंदर मंदिर में चले गए ,जबकि ऊषा अपनी आई 10 कार की ड्राइविंग सीट पर बैठी थीं। तब सुबह के करीब 7:30 बजे थे। इसी बीच बाइक पर सवार बदमाश आये और ऊषा को काफी नजदीक से सिर पर एक गोली मारी और तुरंत फरार हो गए। गोली की आवाज़ सुनते ही ऊषा के पति मंदिर से बाहर आए और जब ऊषा को लहूलुहान हालात में देखा तो आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई लेकिन ऊषा के घरवालों का कहना है कि लोगों ने ये कहते हुए मदद करने से मना कर दिया कि ये पुलिस केस है।

ऊषा की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऊषा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ये मामला लूटपाट का नहीं लगता। क्योंकि, ऊषा ने जो गहने पहने थे वह लूटे नहीं गए हैं। हालांकि, पुलिस लूटपाट समेत कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, ऊषा के घरवालों के मुताबिक, उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत