1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गाजियाबाद में बदमाशों ने चार साल की बच्ची को गोली मारी

गाजियाबाद में बदमाशों ने चार साल की बच्ची को गोली मारी

 Written By: Jitendra Sharma
 Published : Apr 13, 2015 10:54 am IST,  Updated : Apr 13, 2015 11:49 am IST

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दिन के उजाले में चेन लूट कर भाग रहे बदमाशों ने भीड़ भाड़ वाले चौराहे पर चार साल की एक बच्ची को गोली मार दी। बच्ची अपने माता-पिता के

- India TV Hindi

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दिन के उजाले में चेन लूट कर भाग रहे बदमाशों ने भीड़ भाड़ वाले चौराहे पर चार साल की एक बच्ची को गोली मार दी। बच्ची अपने माता-पिता के साथ मोटर साइकिल पर जा रही थी। रास्ते में दो अज्ञात बदमाश उसकी मां से चेन छीनकर भागने लगे।

बच्ची के पिता ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने उन पर फ़ायरिंग कर दी, लेकिन गोली पिता को लगने की बजाय चार साल की मासूम को जा लगी।

फ़िलहाल मासूम ग़ाज़ियाबाद के अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

अभी तक उसके पास बदमाशों के बारे में कोई सुराग़ नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत