1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने नाइयों को बांटी पीपीई किट

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने नाइयों को बांटी पीपीई किट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2020 07:09 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 07:09 pm IST

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर के साथ सोसायटी के माध्यम से नाइयों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE Kit) वितरित किए।

राज्यपाल ने नाइयों को...- India TV Hindi
राज्यपाल ने नाइयों को बांटी पीपीई किट Image Source : SOCIAL MEDIA

शिमला: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर के साथ सोसायटी के माध्यम से नाइयों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE Kit) वितरित किए। हेयर ड्रैसर एवं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के प्रधान राजेश गंगोत्रा ने इस अवसर पर 81 पीपीई किट प्राप्त किए, जिन्हें जरूरतमंद नाईयों को बांटा जाएगा।

राज्यपाल ने कहा कि कोरोना महमारी की वजह से व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं और इस दौर में नाइयों को भी कठिनाई के दौर से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों की अनुपालना और सावधानी बरतने से कोरोनावायरस से बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि उचित शारीरिक दूरी बनाए रखने और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने पर उपभोक्ता उनके पास आ सकते हैं और वे अपना कामधंधा शुरू कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत