1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सभी बैंक 31 मार्च तक मोबाइल बैंकिंग सुविधा शुरू करें: सरकार

सभी बैंक 31 मार्च तक मोबाइल बैंकिंग सुविधा शुरू करें: सरकार

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2017 08:14 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 08:14 pm IST

नई दिल्ली: सरकार ने सभी बैंकों से कहा है कि अपने सभी ग्राहकों को 31 मार्च तक मोबाइल बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराएं। इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी सचिव अरूणा सुंदरराजन ने संवाददाताओं से कहा, हमने बैंकों से

mobile banking- India TV Hindi
mobile banking

नई दिल्ली: सरकार ने सभी बैंकों से कहा है कि अपने सभी ग्राहकों को 31 मार्च तक मोबाइल बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराएं।

इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी सचिव अरूणा सुंदरराजन ने संवाददाताओं से कहा, हमने बैंकों से कहा है कि जिन ग्राहकों के पास मोबाइल हैं उन्हें मोबाइल बैंकिंग में सक्षम बनाया जाए... हमने बैंकों से कहा है कि वे 31 मार्च तक देशव्यापी अभियान चलाएं ताकि मोबाइल फोन रखने वाले ग्राहक मोबाइल बैंकिंग में सक्षम हों।

ये भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि सरकार ने देश में डिजिटल भुगतान प्रणाली को बढावा देने के लिए यह पहल की है।

अरूणा ने कहा, कारण यही है कि पहले मोबाइल बैंकिंग इस तरह की प्राथमिकता नहीं थी। इसलिए हो सकता है कि अनेक ग्राहकों ने कहा हो कि उन्हें मोबाइल बैंकिंग सेवा नहीं चाहिए। लेकिन आज वे इसे चाहते हैं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि जो ग्राहक मोबाइल बैंकिंग करना चाहता है वह 31 मार्च तक इसमें सक्षम हो।

सुंदरराजन ने कहा कि यूपीआई या भीम एप का इस्तेमाल करने वाले स्वत: ही मोबाइल बैंकिंग में सक्षम हो जाने चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत