1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात: ट्रक-जीप की टक्कर में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत

गुजरात: ट्रक-जीप की टक्कर में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 27, 2017 12:49 pm IST,  Updated : Aug 27, 2017 12:49 pm IST

गुजरात में आज सुबह एक जीप और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गयी। अहमदाबाद जिले के तगडी गांव में हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।

demo pic- India TV Hindi
demo pic

अहमदाबाद: गुजरात में आज सुबह एक जीप और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गयी। अहमदाबाद जिले के तगडी गांव में हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। पुलिस अधीक्षक आर. वी. अंसारी ने कहा, धांधुका-बरवाला रोड पर आज सुबह हुई दुर्घटना में मुंबई के एक परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गयी जबकि एक किशोर घायल हो गया। मरने वालों में पांच महिलाएं हैं। (शरद यादव को मिला धमकी भरा पत्र, राष्ट्र विरोधी ताकतों का समर्थन न करने की चेतावनी दी)

उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच के अनुसार जीप चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह सड़क के दूसरी ओर चली गयी। इससे सामने से आ रहे ट्रक के साथ जीप की आमने-सामने की टक्कर हो गयी।

अंसारी ने कहा, परिवार अपने पैतृक गांव वल्लभीपुर भावनगर जिला जा रहे थे। ऐसा मालूम होता है कि ड्राइवर को झापकी आ गयी थी, जिसके कारण वाहन सड़क के दूसरी ओर चला गया। पहली नजर में ट्रक चालक की कोई गलती प्रतीत नहीं होती।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत