1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अहमदाबाद में 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 4 लोगों को सुरक्षित निकाला गया , रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

अहमदाबाद में 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 4 लोगों को सुरक्षित निकाला गया , रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 26, 2018 09:16 pm IST,  Updated : Aug 27, 2018 07:46 am IST

ये बिल्डिंग अहमदाबाद के ओढव इलाके में सरकारी आवास योजना के तहत बनाई गई थी।

ahmedabad- India TV Hindi
ahmedabad

अहमदाबाद: शहर के ओढव इलाके में करीब दो दशक पहले एक सरकारी आवासीय योजना के तहत बनी दो चारमंजिला इमारतें ढह गईं जिसमें से चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया जबकि कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा कि नगर निगम टीमें, राज्य सरकार, एनडीआरएफ की टीम और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। एनडीआरएफ की पांच टीमें मौके पर तैनात है। साथ ही उन्होंने कहा कि मशीनरी तुरंत तैनात की जाएगी। गृह मंत्री का दावा है कि सरकार ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

बता दें कि ये बिल्डिंग 20 साल पुरानी थी और इसमें 32 फ्लैट्स थे। ये बिल्डिंग अहमदाबाद के ओढव इलाके में सरकारी आवास योजना के तहत बनाई गई थी। इमारत में दरार पड़ गई थी जिसके बाद प्रशासन ने कल ही इसे खाली करने का नोटिस दिया था लेकिन नोटिस के बावजूद 2 परिवार बिल्डिंग में रह रहा था। जब तक ये लोग कोई नया आशियाना तलाश पाते हादसा हो गया और दोनों परिवार मलबे की चपेट में आ गए। रात के अंधेरे में युद्धस्तर पर राहत और बचाव काम चल रहा है। मलबे में ज़िंदगी की तलाश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत