1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात एटीएस के शिकंजे में आया मुम्बई सिलसिलेवार हमलों का एक आरोपी

गुजरात एटीएस के शिकंजे में आया मुम्बई सिलसिलेवार हमलों का एक आरोपी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2020 01:34 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 01:35 pm IST

गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने मुम्बई 1993 सिलसिलेवार हमलों के एक दोषी को महाराष्ट्र की राजधानी स्थित एक हवाई अड्डे से सोमवार को गिरफ्तार किया।

Arrested- India TV Hindi
Arrested

अहमदाबाद। गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने मुम्बई 1993 सिलसिलेवार हमलों के एक दोषी को महाराष्ट्र की राजधानी स्थित एक हवाई अड्डे से सोमवार को गिरफ्तार किया। मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के साथ तार जुड़े होने के एक मामले में वह पिछले साल से गुजरात एटीएस की रडार पर था। 

गुजरात एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी मुनाफ हलारी मूसा को सोमवार सुबह मुम्बई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मूसा 1993 मुम्बई सिलसिलेवार बम धमाकों का एक आरोपी है, जिसमें 260 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। 

अधिकारी ने बताया कि धमाकों के बाद वह देश से भागकर दक्षिण अफ्रीका चला गया था। उन्होंने बताया कि 900 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ गुजरात पहुंचाने के एक मामले में उसकी कथित भूमिका को लेकर वह एटीएस की रडार पर था। अधिकारी ने कहा, ‘‘ गुजरात एटीएस मादक पदार्थ मामले में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत