1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2559 हुई, पिछले 12 घंटों में आए 152 नए मामले

गुजरात में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2559 हुई, पिछले 12 घंटों में आए 152 नए मामले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2020 02:52 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 02:54 pm IST

गुजरात में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां पिछले 12 घंटों में 152 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संकमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2559 तक पहुंच गई है।

Coronavirus Gujarat, Gujarat Coronavirus, Coronavirus Updates Gujarat- India TV Hindi
गुजरात में पिछले 12 घंटों में 152 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संकमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2559 तक पहुंच गई है। PTI Representational

अहमदाबाद: गुजरात में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां पिछले 12 घंटों में 152 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संकमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2559 तक पहुंच गई है। वहीं, सुबह से 2 लोगों की मौत की भी खबर आ चुकी है जिसके चलते वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है। बता दें कि गुजरात में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने संदिग्ध मरीजों के सैंपल टेस्ट के लिए बड़ा अभियान शुरू कर दिया गया है।

Coronavirus के कहर और रमजान के बीच सऊदी अरब-ओमान ने बढ़ा दी सख्ती

अपने 65000 नागरिकों को वापस बुला रहा है अमेरिका, भारत से भी 4000 नागरिकों की हुई वतन वापसी

सिर्फ 5 दिन में नंबर 6 से दूसरे नंबर पर पहुंचा गुजरात
बीते कुछ दिनों में गुजरात से बेहद ही डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। इस राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ-साथ मौत के मामलों में भी तेजी से इजाफा हुआ है। गुजरात में इस महामारी के तेजी से फैलने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 5 दिन में यह सूबा कोरोना प्रभावित राज्यों की लिस्ट में छठे नंबर से दूसरे नंबर पर आ गया है। इसके अलावा राज्य में 100 से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।


100 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी भी चपेट में
बीते दिनों खबर आई थी कि गुजरात में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी एवं पुलिसकर्मी भी इस वायरस की चपेट मे आ रहे हैं। बीते मंगलवार तक 62 स्वास्थ्यकर्मी और 44 पुलिसकर्मी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके थे। ऐसे में तेजी से बढ़ती हुई महामारी को काबू में करना सरकार और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत