1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात के तट के निकट तेल टैंकर में लगी आग, तटरक्षक बल ने चालक दल को बचाया

गुजरात के तट के निकट तेल टैंकर में लगी आग, तटरक्षक बल ने चालक दल को बचाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 18, 2018 10:55 am IST,  Updated : Jan 18, 2018 10:55 am IST

तेल टैंकर एमटी गणेश गुजरात के कांडला में दीनदयाल बंदरगाह से 15 नॉटिकल मील की दूरी पर है। आग की स्थिति का पता लगाने के लिए डोर्नियर विमान को लगाया गया था।

Gujarat-Oil-tanker-catches-fire-at-Kandla-two-crew-members-suffer-burn-injuries- India TV Hindi
गुजरात के तट के निकट तेल टैंकर में लगी आग, तटरक्षक बल ने चालक दल को बचाया

नयी दिल्ली: गुजरात के तट के निकट मर्चेंट नेवी के एक तेल टैंकर में आग लग गई, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। टैंकर में 30,000 टन हाई-स्पीड डीजल है। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि टैंकर में मौजूद तेल समुद्र में बिखरा है या नहीं। तेल टैंकर एमटी गणेश गुजरात के कांडला में दीनदयाल बंदरगाह से 15 नॉटिकल मील की दूरी पर है। खबर है कि आग कल शाम छह बजे लगी। भारतीय तटरक्षक ने तत्परता दिखाई और चालक दल के सभी 26 सदस्यों को बचा लिया।

दो लोग जलने की वजह से जख्मी हैं। एक तटरक्षक अधिकारी ने बताया, ‘‘ चालक दल के डिब्बे में आग लगी और आग बुझाने के लिए प्रयास किये जा रहे है।’’ रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय तटरक्षक की इंटरसेप्टर बोट सी-403 मौके पर है और समुद्री सुरक्षा एजेंसी की प्रदूषण नियंत्रण टीम को सक्रिय कर दिया गया है। आग की स्थिति का पता लगाने के लिए डोर्नियर विमान को लगाया गया है।

तेल टैंकर एमटी गणेश गुजरात के कांडला में दीनदयाल बंदरगाह से 15 नॉटिकल मील की दूरी पर है। आग की स्थिति का पता लगाने के लिए डोर्नियर विमान को लगाया गया था। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया था कि भारतीय तटरक्षक की इंटरसेप्टर बोट सी-403 मौके पर पहुंचा दी गई थीं और समुद्री सुरक्षा एजेंसी की प्रदूषण नियंत्रण टीम को सक्रिय कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत