1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown: गुजरात में कल से खुलेंगी ये दुकानें, सरकार ने दी मंजूरी

Lockdown: गुजरात में कल से खुलेंगी ये दुकानें, सरकार ने दी मंजूरी

 Written By: Nirnay Kapoor @nirnaykapoor
 Published : Apr 25, 2020 04:16 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 04:16 pm IST

गुजरात में स्टेशनरी की दुकानें, किराना शॉप, मोबाइल रिचार्ज की दुकान, पंक्चर की दुकानें, बिजली की दुकानें, AC मरम्मत की दुकानें और Plumber, Electrician की दुकानें खोली जा सकेंगी।

Book Shop- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

गांधीनगर. पूरे देश में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियां बंद है। अब सरकार ने कुछ दुकानों और संस्थानों को खोलने की छूट दी है। गजुरात सरकार ने भी इसको लेकर आदेश दिया है। रविवार से गुजरात में Containment एरिया के बाहर की दुकानें खोली जा सकेंगी। इन दुकानों को चलाने वालों को हर हाल में मास्क पहनना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग को मानना होगा।

खुल सकेंगी ये दुकानें

स्टेशनरी की दुकानें, किराना शॉप, मोबाइल रिचार्ज की दुकान, पंक्चर  की दुकानें, बिजली की दुकानें, AC मरम्मत की दुकानें और Plumber, Electrician की दुकानें खोली जा सकेंगी। 

नहीं खुलेंगी ये दुकानें

रेस्टोरेंट, होटल, टी- स्टॉल, पान सिगरेट शॉप, सलून और नाई की दुकान नहीं खुलेंगी।

CMO गुजरात के सेक्रेटरी अश्वनी कुमार ने बताया कि अभी तक सलून, नाई की दुकान, आइसक्रीम शॉप खोलने को लेकर सरकार ने अनुमति नहीं दी है। इसको लेकर आज शाम को होने वाली राज्य सरकार की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत