1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेल में मिली हनीप्रीत को सबसे बुरी ख़बर, राम रहीम के परिवारवालों ने ‘हनी’ को बेदखल कर दिया है?

जेल में मिली हनीप्रीत को सबसे बुरी ख़बर, राम रहीम के परिवारवालों ने ‘हनी’ को बेदखल कर दिया है?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2017 06:42 pm IST,  Updated : Oct 31, 2017 06:44 pm IST

बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम की लाडली हनीप्रीत के लिए एक ऐसी बुरी खबर है जिसके बारे में उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। ये खबर ऐसी है जिसे सुन कर हनीप्रीत के सारे अरमान चकनाचूर हो जाएंगे

honeypreet- India TV Hindi
honeypreet

नई दिल्ली: बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम की लाडली हनीप्रीत के लिए एक ऐसी बुरी खबर है जिसके बारे में उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। ये खबर ऐसी है जिसे सुन कर हनीप्रीत के सारे अरमान चकनाचूर हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राम रहीम के बेटे को डेरे का प्रमुख बनाने का फैसला ले लिया गया है।

डेरा सच्चा सौदा में हो गया तख़्तापलट

अंबाला जेल में बंद हनीप्रीत के लिए सबसे बुरी ख़बर आई है। डेरा सच्चा सौदा में अब वो होने वाला है जिसके बारे में हनीप्रीत ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा... वो खुद को राम रहीम के साम्राज्य की मल्लिका समझती थी लेकिन अब उसे डेरे बाहर निकाल दिया गया है। सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम का बेटा जसमीत सिंह इंसा डेरे की कमान संभालने वाला है। गुरमीत राम रहीम का परिवार डेरे में वापस लौट आया है और डेरे पर अब उसके परिवार का कब्जा हो गया है।

बताया ये जा रहा है कि बलात्कारी बाबा से मिलने के बाद राम रहीम की मां ने एक मीटिंग बुलाई जिसमें ये फैसला लिया गया। मीटिंग में बताया गया कि राम रहीम के आदेश पर उसके बेटे जसमीत को डेरा की कमान सौंप दी जाएगी। इस  मीटिंग के बाद डेरे की चेयरपर्सन विपासना की भी छुट्टी कर दी गई है और उससे डेरे की सारी चाभियां ले ली गई है।

हनीप्रीत से राम रहीम का 'मोहभंग'

दशहरा और दिवाली के मौके पर सुनसान रहा डेरा अब एक नए परिवर्तन के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि जसमीत की ताजपोशी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राम रहीम के परिवार ने ये भी फैसला लिया है कि हनीप्रीत या उसके समर्थकों की डेरे में कोई जगह नहीं है। वो अगर जमानत पर जेल से बाहर आती भी है तब भी उसे डेरे से दूर रखा जाएगा मतलब ये कि डेरे के अंदर पासा पलट चुका है। बाबा के जेल जाने से पहले तक जो लोग हनीप्रीत से ऑडर्स लेते थे अब वो मालिक बन गए हैं और राम रहीम के साम्राज्य की मल्लिका को बेदखल कर दिया गया है।

क्या है हनीप्रीत के सपनों के महल के टूटने का सच?

ये मामला राम रहीम के अरबों खरबों के साम्राज्य के भविष्य से जुड़ा है इसलिए हमारे चैनल इंडिया टीवी ने  वायरल खबर की तहकीकात शुरु की। जेल जाने से पहले राम रहीम ने कई बार ये संकेत दे चुका था कि डेरे में उसके बाद हनीप्रीत का राज चलेगा... वो उसे डेरे का प्रमुख बनाना चाहता था लेकिन वो खुद जेल गया ही साथ में पंचकूला हिंसा के बाद हनीप्रीत भी कानून की नजरों में गुनाहगार बन गई... वो भी जेल पहुंच गई।

अब ये खबर आई है कि राम रहीम के परिवार वालों ने बाबा के बेटे को उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। जब हमने इस खबर की तहकीकात शुरु की तो हमें हैरान करने वाली जानकारी मिली। हमें पता चला कि राम रहीम का पूरा परिवार डेरा लौट आया है। इससे एक बात तो साफ है कि परिवार के लोग डेरे पर अपना कब्जा रखना चाहते हैं लेकिन ये कहना कि राम रहीम ने डेरा संचालन का काम अपने बेटे को सौंप दिया है इसकी पुष्टि नहीं हो सकती क्योंकि परिवार के साथ मुलाकात में बाबा ने क्या कहा .. क्या नहीं.. ये सिर्फ बाबा या उसके परिवार वाले बता सकते हैं। लेकिन हमें ये खबर मिली है कि 25 नवंबर को शाह सतनाम के जन्मदि के मौके पर बाबा के बेटे जसमीत की ताजपोशी हो सकती है। अब इस खबरों की सच्चाई जानने के लिए हमें डेरे से जुड़े राम रहीम के पुराने सहयोगियों और रिश्तेदारों से बात की।

क्या बलात्कारी बाबा का बेटा अब डेरे की कमान संभालने वाला है?

हमारी तहकीकात में पता चला है कि गुरमीत राम रहीम का परिवार डेरा मुख्यालय पहुंच गया है। डेरा में बाबा के बेटे जसमीत की ताजपोशी की तैयारियां चल रही हैं। हमें ये भी पता चला है कि राम रहीम की मां नसीब कौर ने मंगलवार को डेरा में एक अहम बैठक बुलाने का फैसला किया है और इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

इंडिया टीवी की तहकीकात में वायरल खबर सच साबित हुई है...हनीप्रीत का डेरे की कमान संभालने का सपना टूट गया है। राम रहीम के परिवार वालों ने डेरे पर अपना कब्जा जमा लिया है। राम रहीम की मां डेरे के उत्तराधिकारी को लेकर कुछ प्रोग्राम करना चाहती थी लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाज़त नहीं दी। जो भी बैठकें हो रही है वो बेहद गुपचुप तरीके से आयोजित किया जा रहा है। ये भी पता चला है कि पुलिस डेरे के अंदर किसी भी गतिविधि की इजाजत नहीं दे रही है। फिलहाल तो यही लग रहा है कि हनीप्रीत के सपनों का महल टूट कर बिखड़ गया है लेकिन हनीप्रीत राम रहीम के साम्राज्य की सबसे अहम कड़ी है। जेल से बाहर आने के बाद वो चुप नहीं बैठेगी।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत