अनुपमा कुमारी
नई दिल्ली: साल 2015 यादों की डायरी में बंद हो जाएगा और नया साल दस्तक देगा अनिगिनत संभावनाओं के साथ। एक तरफ हम साल 2015 को अलविदा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ 21 वीं सदी के 16वें साल का स्वागत कर रहे हैं। यह साल विशेष है क्योंकि सन 2000 के बाद जन्मी एक पूरी पीढ़ी जवां हो रहीं हैं,उसके लिए यह 16 वां बसंत बेहद खास है,उमंग और सपने देखने वाली, भारत के लिए इन युवा सपनों का खास महत्व है और देश के लिए भी,इसलिए इस बार नया साल इस बार 16 बसंत देख रही इस पीढ़ी के नाम,जिसका मैं हिस्सा हूं,मेरी यह पीढ़ी केवल सपने ही नहीं देखती उसे पूरा करने के लिए भी नए आइडिय के साथ आगे आती है, मेक इन इंडिया में हम युवाओं का भी खास योगदान रहेगा।
कल 1 जनवरी है और इसका जनरेशन नेक्सट बड़े धूमधाम से पार्टी,डांस और एक दूसरे के साथ मिलजुलकर करते हैं। हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से नया साल 1 मार्च के बाद शुरू होता है। परन्तु 1 जनवरी को न्यू ईयर मनाने की यह रीत रोमन कैलेंडर से ली गई लोगो का ऐसा मानना है की नए साल को बहुत धूम-धाम से मनाना चाहये,ताकि पूरा साल हम खुश रहे। बीते हुए साल के साथ लोगो की खट्टी-मीठी यादे जुडी होती है जिसके जाने का दुःख तो होता ही है,लेकिन नए साल के आने की ख़ुशी उससे कई ज्यादा होती है। हर इंसान का नया साल सेलिब्रेट करने का अलग- अलग तरीका होता है, कुछ लोग पार्टी करते है तो वहीं कुछ लोग पूजा-पाठ करके आने वाले साल में परिवार की सुख शांति की दुआ करते है। 12 बजते ही सभी लोग अपने दोस्तों ,परिवार वालो,और अपने चाहने वालो को नए साल की बधाइयाँ देते है।सभी लोग फ़ोन,संदेश और सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बधाइयाँ देते हैं।आज हम आपको न्यू ईयर के मौके पर आप के लिए कुछ ऐसे शानदार मैसेज लेकर आएं हैं जिन्हे आप अपने दोस्तों,परिवार वालो और चाहने वालो को भेज सकते हैं।
1. सोचा किसी अपने से बात करे
अपने किसी को याद करे
किया जो फैसला नए साल कि शुभकामनाये देने का
दिल ने कहा क्यों न शुरुआत आपसे करे
नए साल 2016 कि शुभकामनाये ।
आगे पढ़ें और