1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हार्दिक पटेल ने 'उलटा' डांडी मार्च 13 सितंबर तक टाला

हार्दिक पटेल ने 'उलटा' डांडी मार्च 13 सितंबर तक टाला

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2015 08:15 am IST,  Updated : Sep 06, 2015 08:18 am IST

सूरत: हार्दिक पटेल ने पटेल आरक्षण मुद्दे पर उलटा डांडी मार्च को 13 सितंबर तक टालने का ऐलान किया है। यह यात्रा कल शुरू होने वाली थी। उन्होंने हालांकि चेताया कि अगर सरकार अगले रविवार

हार्दिक पटेल ने 'उलटा'...- India TV Hindi
हार्दिक पटेल ने 'उलटा' डांडी मार्च 13 सितंबर तक टाला

सूरत: हार्दिक पटेल ने पटेल आरक्षण मुद्दे पर उलटा डांडी मार्च को 13 सितंबर तक टालने का ऐलान किया है। यह यात्रा कल शुरू होने वाली थी।

उन्होंने हालांकि चेताया कि अगर सरकार अगले रविवार तक इजाजत देने में नाकाम रहती है तो भी वह विरोध कार्यक्रम पर आगे बढ़ेंगे।

हार्दिक ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, हमने अपनी छह सितंबर को निर्धारित डांडी यात्रा को 13 सितंबर तक टालने का फैसला किया है, क्योंकि डरी हुई सरकार ने इसके लिए इजाजत नहीं दी। लेकिन हम इसे उनकी हार और अपनी जीत के तौर पर देखते हैं।

पटेल समुदाय को OBC श्रेणी के तहत आरक्षण दिलाने के लिए आंदोलन की अगुवाई कर रहे 22 वर्षीय नेता ने कहा कि अगर सरकार इजाजत देने से इनकार करेगी तो भी वे 13 सितंबर को मार्च निकालेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत