1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हर्षवर्धन नेवतिया FICCI के नए अध्यक्ष निर्वाचित

हर्षवर्धन नेवतिया FICCI के नए अध्यक्ष निर्वाचित

 Written By: IANS
 Published : Nov 20, 2015 06:50 pm IST,  Updated : Nov 20, 2015 06:50 pm IST

नई दिल्ली: फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) ने शुक्रवार को अंबुजा नेवतिया समूह के अध्यक्ष हर्षवर्धन नेवतिया को 2016 के लिए अपना नया अध्यक्ष चुना है। अगले महीने फिक्की की सालाना

हर्षवर्धन नेवतिया FICCI...- India TV Hindi
हर्षवर्धन नेवतिया FICCI के नए अध्यक्ष निर्वाचित

नई दिल्ली: फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) ने शुक्रवार को अंबुजा नेवतिया समूह के अध्यक्ष हर्षवर्धन नेवतिया को 2016 के लिए अपना नया अध्यक्ष चुना है।

अगले महीने फिक्की की सालाना आम बैठक के बाद नेवतिया वर्तमान अध्यक्ष ज्योत्स्ना सूरी की जगह लेंगे, जो भारत होटल्स की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं।

फिक्की के बयान के मुताबिक, अंबुजा नेवतिया समूह का कारोबार रियल एस्टेट के सभी क्षेत्रों में फैला हुआ है, जिसमें हाउसिंग, आतिथ्य, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा शामिल है।

सोशल हाउसिंग में विशेष योगदान के लिए नेवतिया को 1999 में पद्मश्री से नवाजा गया था। नेवतिया अभी राजस्थान की मुख्यमंत्री के सलाहकार परिषद के सदस्य हैं। वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की उद्योग कोर कमेटी के भी सदस्य हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत