1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किसान रैली: हरसिमरत कौर बादल और सुखबीर बादल को पुलिस ने हिरासत में लिया

किसान रैली: हरसिमरत कौर बादल और सुखबीर बादल को पुलिस ने हिरासत में लिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2020 11:10 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 11:10 pm IST

कृषि बिलों को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने गुरुवार (1 अक्टूबर) को पूरे पंजाब भर में प्रदर्शन किया। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने अमृतसर से चंडीगढ़ तक रैली निकाली। 

Harsimrat Kaur Badal and Sukhbir Badal detained - India TV Hindi
Harsimrat Kaur Badal and Sukhbir Badal detained  Image Source : TWITTER

चंडीगढ़। कृषि बिलों को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने गुरुवार (1 अक्टूबर) को पूरे पंजाब भर में प्रदर्शन किया। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने अमृतसर से चंडीगढ़ तक रैली निकाली। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने तलवंडी साबो से लेकर चंडीगढ़ तक रैली निकाली।

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को चंडीगढ़ और पंजाब के बॉर्डर जीरकपुर में डिटेन कर लिया गया और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल को पंजाब और चंडीगढ़ के मुल्लापुर बॉर्डर पर डिटेन गया। वहीं पर चंडीगढ़ पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन और हल्का बल प्रयोग भी किया।

बताया जा रहा है कि हरसिमरत बादल को पंजाब के जीरकपुर में डिटेन कर लिया गया। हरसिमरत बादल तलवंडी साबो से कृषि बिलों के खिलाफ चंडीगढ़ तक रैली निकालकर पहुंची थी। पंजाब और चंडीगढ़ के बॉर्डर पर हरसिमरत बादल को हिरासत में ले लिया गया। शिरोमणि अकाली दल ने कृषि बिल को लेकर पूरे पंजाब भर में ट्रैक्टर रैली निकाली, इसकी अगुवाई खुद सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत सिंह बादल ने की। तीनों तख्तों से किसान मार्च में दो लाख लोगों ने भाग लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत