1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में नाबालिग दलित लड़की के साथ गैंगरेप, फिर लाश के साथ घंटो रेप

हरियाणा में नाबालिग दलित लड़की के साथ गैंगरेप, फिर लाश के साथ घंटो रेप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 15, 2018 11:30 am IST,  Updated : Jan 15, 2018 11:30 am IST

निर्भया कांड ने जो एक तरफ पूरे देश को हिला दिया था वहीं एक बार फिर से इतिहास दोहाराते हुए हरियाणा में 15 साल की नाबालिग दलित युवती के साथ रेप के तीन मामले सामने आए हैं जिसे जानकर आप खुद शर्मिंदा हो जाएंगे कि आप कैसे समाज में रहते है?

15 साल की नाबालिग दलित...- India TV Hindi
15 साल की नाबालिग दलित युवती के साथ रेप

हरियाणा: निर्भया कांड ने जो एक तरफ पूरे देश को हिला दिया था वहीं एक बार फिर से इतिहास दोहाराते हुए हरियाणा में 15 साल की नाबालिग दलित युवती के साथ गैंग रेप के तीन मामले सामने आए हैं जिसे जानकर आप खुद शर्मिंदा हो जाएंगे कि आप कैसे समाज में रहते है? रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के पानीपत में बलात्कारियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी।

शनिवार रात को पहले दो आरोपियों ने 11 वर्षीय नाबालिग दलित युवती का गैंगरेप किया गया और उसके बाद उस की निर्मम हत्या कर दी। फिर हत्या के बाद उसके शव के साथ नेक्रोफीलिया यानी के लाश के साथ बलात्कार किया। 

यह घटना पानीपत के मतलौडा गांव में हुई थी। पुलिस के मुताबिक गैंगरेप के दो आरोपियों 27 वर्षीय प्रदीप कुमार और 22 वर्षीय सागर ने पहले नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप किया और उसके बाद उसकी हत्या की। हत्या के बाद युवती के शव के साथ घंटों बलात्कार किया गया. उसके बाद शव को गांव के जोहड़ के पास फेंक दिया।

11 वर्षीय पीड़िता अपने दादा-दादी के साथ रहती थी. मां ने पति से तलाक लेने के बाद दूसरा विवाह कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी प्रदीप विवाहित है और उसने शनिवार को पीड़िता को उस वक्त अपने घर बुलाया जब उसके घर में कोई नहीं था।

प्रदीप और उसका साथी सागर दोनों शराब पी रहे थे. पहले दोनों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और उसके बाद बलात्कार किया। फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस को दिए बयान में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पीड़िता के शव के साथ भी बलात्कार किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत