1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा सीएम खट्टर ने खुद को किया होम क्वारंटीन, 3 दिन पहले आए थे गजेंद्र सिंह शेखावत के संपर्क में

हरियाणा सीएम खट्टर ने खुद को किया होम क्वारंटीन, 3 दिन पहले आए थे गजेंद्र सिंह शेखावत के संपर्क में

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2020 07:34 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 07:34 pm IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। ये जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करके दी है।

Haryana CM Manohar lal khattar - India TV Hindi
Haryana CM Manohar lal khattar  Image Source : PTI

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। ये जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करके दी है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'प्रिय मित्रों, मैं पिछले दिनों में कई ऐसे लोगों के संपर्क में आया हूँ, जिनमें कोरोना के लक्षण पाए गये हैं। हालांकि, मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है, जो नेगेटिव आया है लेकिन एहतियात के तौर पर मैं अपने आपको 3 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर रहा हूँ। सजग रहें, सुरक्षित रहें।'

गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर आज कोरोना संक्रमित पाए गए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के संपर्क में आए थे। गजेंद्र सिंह शेखावत मोदी सरकार के चौथे ऐसे मंत्री हैं जो जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत