1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोविड-19: हरियाणा में दस और मरीजों की मौत, संक्रमण के 743 नए मामले

कोविड-19: हरियाणा में दस और मरीजों की मौत, संक्रमण के 743 नए मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 16, 2020 08:06 pm IST,  Updated : Aug 16, 2020 08:06 pm IST

हरियाणा में रविवार को कोविड-19 से दस और मरीजों की मौत हो गई और कोरोना वायरस संक्रमण के 743 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 47,153 हो गई।

Haryana Coronavirus cases till 16 August- India TV Hindi
Haryana Coronavirus cases till 16 August Image Source : PTI

चंडीगढ़: हरियाणा में रविवार को कोविड-19 से दस और मरीजों की मौत हो गई और कोरोना वायरस संक्रमण के 743 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 47,153 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। अब तक राज्य में कोविड-19 से 538 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के नए मामलों में फरीदाबाद से 117, गुरुग्राम से 78, कुरुक्षेत्र से 72, पानीपत से 70, अंबाला से 68, रोहतक से 65, करनाल से 57, पंचकूला से 42 और सिरसा से 27 मामले सामने आए। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के 7,014 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 39,601 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।