1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में कोविड-19 से चार और मरीजों की मौत, 711 नए मामले सामने आए

हरियाणा में कोविड-19 से चार और मरीजों की मौत, 711 नए मामले सामने आए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 31, 2020 10:18 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 10:25 pm IST

हरियाणा में शुक्रवार को कोविड-19 से चार और मरीजों की मौत हो गई, वहीं संक्रमण के 711 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 34,965 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन में बताया गया कि गुरुग्राम, रोहतक, अंबाला और पानीपत में एक-एक मरीज की मौत हुई।

Haryana Coronavirus cases till 31 July- India TV Hindi
Haryana Coronavirus cases till 31 July Image Source : AP

चंडीगढ़: हरियाणा में शुक्रवार को कोविड-19 से चार और मरीजों की मौत हो गई, वहीं संक्रमण के 711 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 34,965 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन में बताया गया कि गुरुग्राम, रोहतक, अंबाला और पानीपत में एक-एक मरीज की मौत हुई। इसमें बताया गया है कि हरियाणा में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 421 हो गई, जिनमें से 131 मरीजों की मौत फरीदाबाद में और 123 की मौत गुरुग्राम में हुई है। 

बुलेटिन में बताया गया है कि जिन जिलों में नये मामले सामने आये हैं, उनमें फरीदाबाद (176), गुरुग्राम (78), अंबाला (48), रोहतक (62), रेवाड़ी (74), पंचकूला (29) और पानीपत (44) शामिल हैं। उचाराधीन मरीजों की संख्या 6,317 है जबकि 28,227 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 80.73 प्रतिशत है जबकि संक्रमण के मामलों के दोगुना होने की दर 25 दिन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत