1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राम रहीम के पैरोल पर हरियाणा सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया: मनोहर लाल खट्टर

राम रहीम के पैरोल पर हरियाणा सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया: मनोहर लाल खट्टर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 25, 2019 04:10 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 04:36 pm IST

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राम रहीम के पैरोल आवेदन पर अभी जिला आयुक्त और पुलिस अधीक्षक को फैसला करना है, उसके बाद मामला राज्य सरकार के सामने आएगा और राज्य सरकार प्रदेश के हित्त को ध्यान में रखते हुए इसपर फैसला करेगी

Haryana Government did not decided yet on Parole application of Ram Rahim says CM Manohar Lal - India TV Hindi
Haryana Government did not decided yet on Parole application of Ram Rahim says CM Manohar Lal Khattar  Image Source : SOCIAL MEDIA

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के पैरोल पर हरियाणा सरकार ने अभी तक किसी तरह का फैसला नही किया है, मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह बयान दिया। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राम रहीम के पैरोल आवेदन पर अभी जिला आयुक्त और पुलिस अधीक्षक को फैसला करना है, उसके बाद मामला राज्य सरकार के सामने आएगा और राज्य सरकार प्रदेश के हित्त को ध्यान में रखते हुए इसपर फैसला करेगी। 

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार-हत्या मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम के पैरोल आवेदन पर विचार किया जा रहा है और इसे लेकर राजस्व तथा पुलिस विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। सिरसा जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में रोहतक जिले के सुनरिया जेल में बंद राम रहीम ने जिले में अपने खेतों की देखभाल के लिए 42 दिन के पैरोल का अनुरोध किया है। 

राम रहीम बलात्कार के दो मामलों और एक पत्रकार की हत्या के मामले में दोषी है। सिरसा के उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग का कहना है कि आवेदन पर विचार किया जा रहा है और राजस्व और पुलिस विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। गर्ग ने फोन पर कहा, ‘‘ अभी सिर्फ इतना कह सकता हूं कि आवेदन पर विचार किया जा रहा है।’’ 

हरियाणा के जेल मंत्री के एल पंवर से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जेल में सजा भुगत रहे हर कैदी को सजा का 1 साल पूरा होने के बाद पैरोल का अधिकार होता है और इसी के तहत राम रहीन ने भी आवेदन किया था और सरकार ने उसके आवेदन को सिरसा जिला प्रशासन को भेज दिया था, उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर होगी।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत