1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: हरियाणा सरकार ने दिल्ली बॉर्डर पूरी तरह सील करने का दिया आदेश

Coronavirus: हरियाणा सरकार ने दिल्ली बॉर्डर पूरी तरह सील करने का दिया आदेश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2020 09:15 pm IST,  Updated : May 29, 2020 12:08 am IST

कोरोना वायरस के बढते प्रकोप के बीच आज हरियाणा सरकार ने दिल्ली बॉर्डर को पूरी तरह से सील करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने जारी किया है।

Coronavirus: हरियाणा सरकार ने दिल्ली बॉर्डर पूरी तरह सील करने का आदेश दिया- India TV Hindi
Coronavirus: हरियाणा सरकार ने दिल्ली बॉर्डर पूरी तरह सील करने का आदेश दिया Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढते प्रकोप के बीच आज हरियाणा सरकार ने दिल्ली बॉर्डर को पूरी तरह से सील करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने जारी किया है। बताया जाता है कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण एहतियातन दिल्ली बॉर्डर को सील करने का फैसला लिया गया है। 

गुरुग्राम में 68 नए मामले सामने आए

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पिछले 25 घंटों में कोरोना के 68 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 209 पहुंच गई है। वहीं 190 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं 3 लोग इस बीमारी के चलते अब तक जान गंवा चुके हैं। 

हरियाणा में 24 घंटे में कारोना के 123 मरीज सामने आए
वहीं पूरे हरियाणा की बात करें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में कारोना के 123 मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1500 के पार पहुंच गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब 1504 लोग कोरोना से पॉजिटिव हैं। वहीं राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 604 पहुंच गई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत