1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा सरकार प्रवासी श्रमिकों को 100 रेलगाड़ियों और 5000 बसों से उनके गृह राज्यों में नि:शुल्क पहुंचागी: खट्टर

हरियाणा सरकार प्रवासी श्रमिकों को 100 रेलगाड़ियों और 5000 बसों से उनके गृह राज्यों में नि:शुल्क पहुंचागी: खट्टर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2020 10:42 pm IST,  Updated : May 08, 2020 10:42 pm IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री एम एल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार द्वारा घर जाने के इच्छुक प्रवासी श्रमिकों को अगले 7 दिनों में 100 रेलगाड़ियों व 5000 बसों के माध्यम से उनके गृह राज्यों में नि:शुल्क पहुंचाया जाएगा।

Haryana govt to send migrant labourers to their home states within 7 days: ML Khattar- India TV Hindi
Haryana govt to send migrant labourers to their home states within 7 days: ML Khattar Image Source : FILE

चडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री एम एल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार द्वारा घर जाने के इच्छुक प्रवासी श्रमिकों को अगले 7 दिनों में 100 रेलगाड़ियों व 5000 बसों के माध्यम से उनके गृह राज्यों में नि:शुल्क पहुंचाया जाएगा। उन्होनें बताया कि अब तक 23,452 प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न रेलगाड़ियों व बसों के माध्यम से उनके गृह राज्यों में पहुंचाया जा चुका है।

एम एल खट्टर ने बताया कि बिहार, झारखण्ड, मध्यप्रदेश व पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 100 विशेष श्रमिक रेलगाड़ियाँ चलाई जाएंगी तथा पश्चिमी उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल-प्रदेश, पंजाब और उत्तराखण्ड में 5000 बसों के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में भेजा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत