1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्मचारियों के हड़ताल के कारण सड़कों पर नहीं उतरी हरियाणा रोडवेज की बसें

कर्मचारियों के हड़ताल के कारण सड़कों पर नहीं उतरी हरियाणा रोडवेज की बसें

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2017 02:51 pm IST,  Updated : Jun 13, 2017 02:51 pm IST

गतिरोध को रोकने के लिए पिछले दो महीनों के दौरान राज्य सरकार और हड़ताली कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बातचीत हुयी थी लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल सका। राज्य परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज दोपहर चंडीगढ़ में यूनियन के नेताओं की एक बैठक

haryana-roadways- India TV Hindi
haryana-roadways

चंडीगढ़: निजी बस संचालकों से परमिट वापस लेने की मांग को लेकर चक्का जामे के आवान और एक दिन के बंद के कारण हरियाणा रोडवेज की 4,000 से अधिक बसें आज सड़कों पर नहीं उतरी। 2016-17 परिवहन नीति के अन्तर्गत परमिट दिये जाने के विरोध में हड़ताल के कारण हरियाणा रोडवेज की बसों पर निर्भर रहने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हरियाणा रोडवेज वर्क्स यूनियन के नेता सरबत सिंह पुनिया ने बताया, पूरे राज्य में बंद है और लग्जरी वोल्वो बसों सहित 4,000 से अधिक बसें आज सड़कों पर नहीं उतरी। हम निजी संचालकों को परमिट देने कि सरकार की नीति का विरोध कर रहे हैं। सरकार रोडवेज का निजीकरण करने की योजना बना रही है। ये भी पढ़ें: कैसे होता है भारत में राष्ट्रपति चुनाव, किसका है पलड़ा भारी, पढ़िए...

गतिरोध को रोकने के लिए पिछले दो महीनों के दौरान राज्य सरकार और हड़ताली कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बातचीत हुयी थी लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल सका। राज्य परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज दोपहर चंडीगढ़ में यूनियन के नेताओं की एक बैठक बुलायी है।

पुनिया ने बताया, हमे बैठक के लिए बुलाया गया है लेकिन हमारी भविष्य की कार्रवाई इन बातचीत के परिणामों पर निर्भर करेगी। पूर्व में भी सरकार ने प्रतिबद्धता जतायी है लेकिन यह मुकाम पर पहुंचने में असफल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आज की बातचीत असफल रहती है तो हड़ताली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...

आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत