1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा : क्लास में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे शिक्षक

हरियाणा : क्लास में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे शिक्षक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2017 12:00 am IST,  Updated : Aug 04, 2017 12:00 am IST

हरियाणा में शिक्षा विभाग ने गुरुवार को घोषणा की कि शिक्षकों को मोबाइल फोन कक्षा में ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा जारी हालिया दिशा-निर्देश में कहा गया है कि शिक्षक और स्कूल के प्रमुख यदि मोबाइल का कक्षा में इस्तेमाल करते हैं, तो

Mobile phone- India TV Hindi
Mobile phone

चंडीगढ़: हरियाणा में शिक्षा विभाग ने गुरुवार को घोषणा की कि शिक्षकों को मोबाइल फोन कक्षा में ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा जारी हालिया दिशा-निर्देश में कहा गया है कि शिक्षक और स्कूल के प्रमुख यदि मोबाइल का कक्षा में इस्तेमाल करते हैं, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। दिशा निर्देश को रेखांकित करते हुए एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि अब से कोई शिक्षक कक्षा में मोबाइल फोन नहीं ले जाएगा।

दिशा निर्देश में कहा गया, "इसे स्टाफ रूम या स्कूल के प्रमुख द्वारा निर्धारित जगह पर रखा जाएगा। स्कूल के प्रमुख सेल फोन के रखे जाने का किसी को प्रभार दे सकते हैं। स्कूल के प्रमुख या स्टाफ रूम या लिपिक या किसी अन्य कर्मचारी को इसका प्रभार दिया जा सकता है।"प्रवक्ता ने कहा कि यदि कुछ अपरिहार्य कारणों से या मोबाइल फोन की अकादमिक इस्तेमाल की जरूरत है तो इसके लिए स्कूल के प्रमुख से पहले से इजाजत लेनी होगी। इसके लिए कारण सहित रजिस्टर में रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत