1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र व तेलंगाना में लू से और 90 मौतें, आंकड़ा 800 के पार

आंध्र व तेलंगाना में लू से और 90 मौतें, आंकड़ा 800 के पार

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2015 06:28 pm IST,  Updated : May 26, 2015 06:33 pm IST

हैदराबाद: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लू से और 90 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही लू से मरने वालों की संख्या 800 के पार पहुंच गई है। लू आंध्र प्रदेश में 55

लू से मरने वालों की...- India TV Hindi
लू से मरने वालों की संख्या 800 के पार

हैदराबाद: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लू से और 90 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही लू से मरने वालों की संख्या 800 के पार पहुंच गई है। लू आंध्र प्रदेश में 55 और तेलंगाना में 35 लोगों की जान ले चुकी है।

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एन. चिन्ना राजप्पा ने मंगलवार को बताया कि सोमवार तक 551 लोगों की मौत हुई। वहीं, तेलंगाना के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने 215 लोगों के मरने की पुष्टि की।

अधिकारियों ने फिलहाल मंगलवार को हुई मौतों की पुष्टि नहीं की है।

हैदराबाद मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के दौरान लू का प्रकोप जारी रहने की चेतावनी दी है।

तेलंगाना में हालांकि दिन के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के हनमकोंडा, खम्मम, नलगोंडा और रामागुंडम में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तेलंगाना के अधिकांश कस्बों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।

दोनों राज्यों में पारा सामान्य तापमान से दो से छह डिग्री अधिक है।

वहीं, तटीय राज्य आंध्र प्रदेश में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। गुंटूर जिले के जंगा माहेश्वरापुरम में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंध्र प्रदेश में अधिकांश जगहों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। रायलसीमा के हिस्सों में भी उच्च तापमान दर्ज किया गया।

राजप्पा ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य में लू सोमवार तक 551 जानें ले चुकी है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने मृतकों के परिवारों को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

अधिकारियों के अनुसार, आंध्र प्रदेश में लू से सोमवार को 81 लोगों के मरने की खबर है। लू से मरने वालों की सर्वाधिक संख्या 24 मई (181) को दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत