1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में भारी बारिश जारी, हार्बर लाइन पर रेल सेवाएं बाधित

मुंबई में भारी बारिश जारी, हार्बर लाइन पर रेल सेवाएं बाधित

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 28, 2017 02:57 pm IST,  Updated : Jun 28, 2017 02:57 pm IST

मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ए के जैन ने कहा कि लगातार बारिश के कारण मानखुर्द और गोवंडी उपनगर स्टेशनों के बीच पटरियों पर मिट्टी धंस गई जिससे मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और रायगड़ जिले के पनवेल के बीच हार्बर लाइन पर करीब आधा घंटा तक रेल स

Mumbai-Rains- India TV Hindi
Mumbai-Rains

मुंबई: मुंबई और उसके उपनगरों में आज लगातार चौथे दिन बारिश हो रही है जिससे सुबह कुछ देर के लिए मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर स्थानीय रेल सेवाएं बाधित रही। पुलिस ने बताया कि शहर में कल रात भारी बारिश के कारण एक कार पर पेड़ गिर गया जिससे एक दंपति उसमें फंस गया जबकि आज तड़के कोलाबा में समुद्र से एक व्यक्ति को बचाया गया। मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ए के जैन ने कहा कि लगातार बारिश के कारण मानखुर्द और गोवंडी उपनगर स्टेशनों के बीच पटरियों पर मिट्टी धंस गई जिससे मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और रायगड़ जिले के पनवेल के बीच हार्बर लाइन पर करीब आधा घंटा तक रेल सेवाएं बाधित रही। ये भी पढ़ें: कैसे होता है भारत में राष्ट्रपति चुनाव, किसका है पलड़ा भारी, पढ़िए...

जैन ने कहा, हमारी टीम तुरंत हरकत में आई और सुबह कीरब 8:54 तक मार्ग पर से अवरूद्ध हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि बाद में रेल सेवाएं बहाल कर दी गई। हालांकि ट्रेन की गति कम रखने के कारण कई ट्रेन निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य लाइन पर किसी भी उपनगर स्टेशन पर जलभराव की कोई रिपोर्ट नहीं है।

मुंबई के स्थानीय निकाय के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोलाबा ऑब्जर्वेटरी ने 63 मिलीमीटर और सांताक््रुूज ने 51.1 एमएम बारिश दर्ज की है। उन्होंने कहा, शहर में सड़क यातायात और पश्चिम रेलवे सेवाओं पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। अधिकारी ने कहा कि आज दोपहर 3:23 पर 4.6 मीटर उुंची लहर उठने का अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुंबई समेत पूरे उारी कोंकण क्षेत्र में शुक्रवार तक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। मुंबई पुलिस की प्रवक्ता रश्मी करांदिकर ने कहा, कल रात करीब 8:05 बजे एन एम जोशी मार्ग पर तीन कारों पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। इनमें से एक कार में एक दंपति फंस गया। दमकलकर्मी ने सड़क पर से पेड़ को हटा दिया और यातायात बहाल कर दिया।

ये भी पढ़ें: 500 रुपए में बनवाइए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, दुनिया में कहीं भी चलाइए कार

भारत के लिए एससीओ की सदस्यता मिलने के क्या हैं मायने?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत