1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में LoC पर पाकिस्तान की भारी गोलाबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू-कश्मीर में LoC पर पाकिस्तान की भारी गोलाबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 27, 2019 12:07 am IST,  Updated : Feb 27, 2019 12:08 am IST

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को जम्मू, राजौरी और पुंछ जिलों में 55 अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई भारी गोलाबारी में सेना के पांच जवान घायल हो गए और दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है।

Ceasefire violation by Pakistan in the Nowshera sector of...- India TV Hindi
Ceasefire violation by Pakistan in the Nowshera sector of Rajouri district. (Visuals deferred by unspecified time) Image Source : ANI

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को जम्मू, राजौरी और पुंछ जिलों में 55 अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई भारी गोलाबारी में सेना के पांच जवान घायल हो गए और दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार शाम 5 बजकर 30 मिनट से ही भारी हथियारों और 120 एमएम मोर्टार से गोलीबारी करके रिहायशी इलाकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी, बालाकोट, खारी करमारा, मनकोट, तरकुंडी क्षेत्रों, राजौरी में कलाल, बाबा खोरी, कलसियन, लाम और झंगर क्षेत्र और जम्मू में पल्लनवाला और लालेली उप-क्षेत्रों में छोटे, स्वचालित और भारी हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि अखनूर सेक्टर में पांच सैनिक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि पुंछ के मनकोट सेक्टर में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से लगातार चौथे दिन संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर गोलाबारी और गोलीबारी की गई। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत