1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हादसे के लिए मृत बच्ची के पिता जिम्मेदार: हेमा मालिनी

हादसे के लिए मृत बच्ची के पिता जिम्मेदार: हेमा मालिनी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 08, 2015 10:41 am IST,  Updated : Jul 08, 2015 10:50 am IST

नई दिल्ली: फिल्म एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने दौसा में हुए एक्सीडेंट के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। हेमा मालिनी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर कई ट्वीट किए हैं जिसमें उन्होंने हादसे

हादसे के लिए मृत बच्ची...- India TV Hindi
हादसे के लिए मृत बच्ची के पिता जिम्मेदार: हेमा मालिनी

नई दिल्ली: फिल्म एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने दौसा में हुए एक्सीडेंट के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। हेमा मालिनी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर कई ट्वीट किए हैं जिसमें उन्होंने हादसे के लिए मृत बच्ची के पिता को ही जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने मीडिया पर सनसनी फैलाने के आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा, ‘सनसनी की भूखी मीडिया और कुछ लोगों ने पहले दिन से ही जब में परेशान और गहरे सदमे में थी, मुझे बदनाम करने में लग गए।’

हेमा के ट्वीट:

हेमा मालिनी के आरोप :

हेमा ने अपने ट्वीट में कहा कि, उन्हें इस बात का बहुत दुख है कि हादसे में एक बच्चे की जान चली गई। हेमा ने बच्ची के घायल परिजनों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बच्ची के पिता ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहे होते तो यह एक्सीडेंट टाला जा सकता था।

सांसद हेमा मालिनी राजस्थान के दौसा में सड़क हादसे में घायल हो गईं थीं। हादसे में दूसरी कार में सवार चार साल की बच्ची की मौत हो गई थी और बच्ची के माता-पिता भी घायल हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत