1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 9 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें

9 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 09, 2016 08:26 pm IST,  Updated : Feb 09, 2016 08:31 pm IST

9 फरवरी: पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें...

indiatv- India TV Hindi
indiatv

राष्ट्रीय खबरें

सियाचिन में जीवित बचे सैनिक से मिले PM मोदी, बताया बहादुर जवान

नई दिल्ली: सियाचिन हिमनद में हुए हिमस्खलन मैं भारी बर्फ के नीचे छह दिनों तक दबे रहने के बाद चमत्कारिक रूप से जीवित निकले लांस नायक हनुमनथप्पा को देखने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल गए और कहा कि वह अभूतपूर्व सैनिक हैं जिनके अदम्य साहस और धैर्य को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

‘पाकिस्तान में जितने भी आतंकी संगठन हैं, सबके निशाने पर भारत’

नई दिल्ली: 26/11 मुंबई हमलों के मुख्य गवाह डेविड कोलमैन हेडली की गवाही आज भी जारी रही। हेडली ने आज कोर्ट को बताया कि पाकिस्तान में जितने भी आतंकी संगठन सक्रिय हैं, सबके निशाने पर भारत है और लश्कर-ए-तैयबा को भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों की ताज महल होटल में होने वाली बैठक की जानकारी थी और उसी बैठक को निशाना बनाकर हमला किया जाना था लेकिन बाद में प्लान रद्द कर दिया गया। पढ़ने के लिए क्लिक करें

कीर्ति आजाद को झटका, कोर्ट ने खारिज की DDCA जांच की याचिका

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद और बिशन सिंह बेदी की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अधिकारियों के कथित आपराधिक कृत्यों की सीबीआई जांच अदालत की निगरानी में कराने की मांग की गई थी। पढ़ने के लिए क्लिक करें

नेट न्‍यूट्रैलिटी पर जुकरबर्ग ने कहा, निराश हैं लेकिन हार नहीं मानेंगे

वाशिंगटन: नेट निष्पक्षता पर भारत के फैसले पर निराशा जाहिर करते हुए फेसबुक के संस्थापक और प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि वह भारत तथा विश्व में संपर्क बाधा खत्म करने के लिए प्रयास करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। जुकरबर्ग ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार :ट्राइ: के आदेश पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में कल अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, इंटरनेट डाट आर्ग ने कई पहलें की हैं और हम इसके लिए प्रयास करते रहेंगे जब तक इंटरनेट तक पहुंच न हो जाए। पढ़ने के लिए क्लिक करें

केरल विधानसभा में गूंजा सौर घोटाला मुद्दा, एलडीएफ ने हंगामा किया

तिरूवनंतपुरम: केरल विधानसभा में आज सौर घोटाला मुद्दे की गूंज रही और विपक्षी माकपा नीत एलडीएफ ने इस विषय को उठाते हुए सदन के कामकाज को बाधित किया और मुख्यमंत्री ओमन चांडी के इस्तीफे की मांग की। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी ।

अंतरराष्ट्रीय खबरें

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन

काठमांडो: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील कोइराला का कल देर रात निमोनिया के कारण निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। नेपाली कांग्रेस के महासचिव प्रकाश मान सिंह ने पीटीआई भाषा को बताया कि 10 फरवरी 2014 को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए कोइराला का निधन राजधानी काठमांडो के बाहरी इलाके के महाराजगंज स्थित उनके आवास में स्थानीय समयानुसार देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर हुआ। पढ़ने के लिए क्लिक करें

सीरिया में 10 लाख से अधिक लोग फंसे हुए हैं

न्यूयॉर्क, नौ फरवरी, :एपी: युद्धग्रस्त सीरिया के प्रतिद्वन्द्वी सेनाओं से घिरे हुए इलाकों में दस लाख से भी अधिक लोगों के फंसे होने का एक रिपोर्ट में दावा किया गया है। इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए एक ताज़ा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में घिरे हुए लोगों की संख्या इससे आधी बताई गई है।

पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए खुशखबरी, हिंदू मैरिज बिल सर्वसम्मति से मंजूर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में दशकों के विलंब और निष्क्रियता के बाद हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के पास अब जल्दी ही एक विवाह कानून होगा। देश के संसदीय पैनल ने हिंदू विवाह विधेयक को मंजूरी दे दी है। नेशनल असेंबली की कानून एवं न्याय संबंधी स्थायी समिति ने कल हिंदू विवाह विधेयक, 2015 के अंतिम मसौदे को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। पढ़ने के लिए क्लिक करें

अगले दस हजार वर्षों’ तक जारी रहेगा जलवायु परिवर्तन

बोस्टन: प्रभावशाली नयी वैश्विक उर्जा रणनीति के बिना जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार कार्बन उत्सर्जन बढ़ता रहेगा और इसका प्रभाव अगले दस हजार वषो’ तक रहेगा। एक नए अध्ययन में इसकी चेतावनी दी गयी है। शोधकर्ताओं ने बताया कि बढ़ते वैश्विक ताप, बर्फ की चादरों और ग्लैशियरों का पिघलना और समुद्री स्तर का बढ़ना जलवायु परिवर्तन के उन परिणामों में शामिल है जिससे कि अंतत: समुद्रतटीय क्षेत्र जलमग्न हो जाएंगे। इन क्षेत्रों मे फिलहाल एक करोड़ तीन लाख लोग रह रहे हैं।

मलबे में फंसे लोगों का पता लगाने के लिए बचाव दल ने अभियान तेज किया

ताइवान: एएफपी: भूकंप के बाद ताइवान अपार्टमेंट परिसर के मलबे में फंसे 100 से अधिक लोगों का पता लगाने के लिए नये सिरे से प्रयास करते हुए आज बचाव दल ने भारी मशीनरी का इस्तेमाल शुरू किया। शनिवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आने के बाद ताइनान शहर की 16 मंजिला वी-कुआन इमारत पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी थी जिसके बाद इसमें से 210 से अधिक लोगों को निकाला गया था और 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

बिजनेस की खबरें

सोने में दिखी बीते 13 महीने की सबसे बड़ी तेजी, दाम एक साल की ऊंचाई पर

नई दिल्ली: सोमवार के कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। MCX पर सोने की कीमतें 3.39 फीसदी की उछाल के साथ 28458 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुईं। वहीं घरेलू बाजार में स्‍टैंडर्ड सोने (99.5 शुद्धता) की कीमत 345 रुपए बढ़कर 27,775 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। पढ़ने के लिए क्लिक करें

जापान के शेयर और बॉण्ड मार्केट में मची खलबली, भारत में भी सेंसेक्स 2 दिन में 595 अंक टूटा

नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में आई भारी गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 266 अंक लुढ़क  कर 24020 और निफ्टी 89 अंकों की गिरावट के साथ 7298 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार के सत्र में सेंसेक्स में 329 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। पढ़ने के लिए क्लिक करें

सुंदर पिचई US में सबसे ज्‍यादा सैलरी पाने वाले CEO, अल्‍फाबेट ने दिए 1,356 करोड़ रुपए के शेयर

न्‍यूयॉर्क। गूगल इंक के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव ऑफि‍सर (सीईओ) भारतवंशी सुंदर पिचई अमेरिका में किसी पब्लिक ट्रेडेड कंपनी में सबसे ज्‍यादा सैलरी पाने वाले एग्‍जीक्‍यूटिव बन गए हैं। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्‍फाबेट इंक ने एक रेगूलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसने संदुर पिचई को 19.9 करोड़ डॉलर (1356 करोड़ रुपए) मूल्‍य के रिस्ट्रिक्‍टेड स्‍टॉक यूनिट दिए हैं। पढ़ने के लिए क्लिक करें

खेल की खबरें

U-19 World Cup: श्रीलंका को हराकर भारत पांचवीं बार पहुंचा फाइनल में

मीरपुर: तीन बार के चैम्पियन भारत आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए आज यहां सेमीफाइनल में श्रीलंका को 97 रन से हराकर पांचवीं बार फाइनल में जगह बनाई। भारत ने खराब शुरूआत से उबरते हुए नौ विकेट पर 267 रन बनाए और फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 42.4 ओवर में 170 रन पर ढेर कर दिया। पढ़ने के लिए क्लिक करें

पहला टी20: श्रीलंका ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि मार्च अप्रैल में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर दुबई में हाल ही में हुई आईसीसी की बैठक में बात की गई। पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा कि अगर उनकी सरकार से टी20 विश्व कप के लिये भारत जाने की अनुमति नहीं मिलती तो पाकिस्तान के मैच तटस्थ स्थानों पर कराने का प्रस्ताव रखा गया। पढ़ने के लिए क्लिक करें| पढ़ने के लिए क्लिक करें

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के भाग लेने पर आईसीसी बैठक में चर्चा: पीसीबी

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि मार्च अप्रैल में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर दुबई में हाल ही में हुई आईसीसी की बैठक में बात की गई। पढ़ने के लिए क्लिक करें

एंटरटेनमेंट की खबरें

ब्रेकअप सीजन: ओमपुरी ने 26 साल पुराने रिश्ते को किया अलविदा

नई दिल्ली: हिन्दी सिनेमा के जाने माने अभिनेता ओमपुरी ने अपनी 26 साल पुरानी शादी तोड़कर पत्नी नंदिता से अलग होने का फैसला कर लिया है। खबरों की माने तो कोर्ट ने इन दोनों को पिछले सप्ताह अलग होने का आदेश दे दिया था। कानून की अनुमति के मुताबिक ये दोनों एक दूसरे से अलग तो रह सकते हैं, लेकिन अब भी ये दोनों कानूनी तौर पर पति पत्नी ही माने जाएंगे। पढ़ने के लिए क्लिक करें

10 साल छोटे लड़के पर आया प्रीति का दिल, अब रचाएंगी शादी

नई दिल्ली: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपना 41वां जन्मदिन मनाया है और अब खबर आई है कि प्रीति जल्द ही अपने से 10 साल छोटे अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने वाली हैं। खबरों की मानें तो ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्रीति से अपने बॉलीवुड के दोस्तों को फोन पर अपनी शादी के लिए आमंत्रित किया है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

‘घायल वन्‍स अगेन’ से आ रहे हैं सनी के अच्‍छे दिन, शानदार कमाई

नई दिल्ली: सनी देओल के अभिनय और निर्देशन से सजीं 'घायल वन्‍स अगेन' को बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली है। पहले वीकएंड में फिल्‍म ने औसत बिजनेस किया है। घेरलू बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म ने चौथे दिन और अपने पहले सोमवार को 3 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है, इस तरह से फिल्‍म 26.25 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत