1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में भारी बारिश के बीच आज फिर हाईटाइड की संभावना, 15 फीट ऊंची लहरें उठेंगी

मुंबई में भारी बारिश के बीच आज फिर हाईटाइड की संभावना, 15 फीट ऊंची लहरें उठेंगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2020 09:03 am IST,  Updated : Jul 05, 2020 10:51 am IST

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को मुंबई और आसपास के तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

High Tide- India TV Hindi
High Tide Image Source : FILE

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को मुंबई और आसपास के तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इसके अलावा विभाग ने आज फिर हाई टाइड की संभावना व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने दोपहर 12.23 बजे समुद्र में 4.67 मीटर की ऊंचाई तक हाईटाइड आने की भी चेतावनी दी है। इसकी वजह से समुद्र में 15 मीटर उंची लहरें उठने की आशंका व्यक्त की गई है। बीएमसी ने लोगों से तटों से दूर रहने और अपने-अपने घरों में ही सुरक्षित रहने की अपील की है। 

मुंबई में भारी बारिश और तेज हवा का कहर
Image Source : INDIATVमुंबई में भारी बारिश और तेज हवा का कहर

बता दें कि कल मुंबई में भारी बारिश के बीच आज बारिश बंद है। लेकिन बृहन मुंबई महानगर पालिका ने मुंबई में तेज बारिश का अंदेशा जताया है और लोगों को बिना काम घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। बीएमसी ने कहा है कि हाईटाइड के वक्त अगर बरसात तेज रही तो मुंबई में समुद्र का पानी नालों के रास्ते अंदर आ जाएगा और निचले इलाकों में वाटर लॉगिंग हो सकती है। बीएमसी ने अपने सभी 24 वार्ड कार्यालयों को, फायर ब्रिगेड को, डिसास्टर मैनेजमेंट टीम को हाई अलर्ट मोड पर रख दिया है और मछवारों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। 

मुंबई में भारी बारिश और तेज हवा का कहर
Image Source : INDIATVमुंबई में भारी बारिश और तेज हवा का कहर

मुंबई फायर ब्रिगेड के फ्लड रिलीफ पथक को अलर्ट कर दिया गया है और 6 केंद्रों पर ऐसे रेस्क्यू टीमो का गठन किया गया है। एनडीआरएफ की 3 टीमों और एसडीआरएफ की 2 टीमों को मुंबई शहर में अलर्ट मोड पर रखा गया है। इंडियन कोस्टगार्ड और इंडियन नेवी के अधिकारियों से संपर्क कर अत्यावश्यक समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए अलर्ट रहने को बीएमसी ने कहा है।

मुंबई में भारी बारिश और तेज हवा का कहर
Image Source : INDIATVमुंबई में भारी बारिश और तेज हवा का कहर

अत्यावश्यक समय में मुंबई के सभी नागरिकों को अलर्ट मोबाइल मैसेज भेजने के लिए मुंबई  के सभी मोबाइल ऑपरेटर कंपनियों को हिदायत दे दी गई है। मुख्य डिसास्टर कंट्रोल रूम और 24 वार्ड के कंट्रोल रूम में पर्याप्त संसाधनों और कर्मचारियों की उपलब्धता रहे ऐसी हिदायत बीएमसी कमिश्नर इक़बाल चहल ने जारी कर दी है ताकि जलभराव या दूसरी डिसास्टर हालात होने पर मानवबल की कमी न होने पाए।

मुंबई में भारी बारिश और तेज हवा का कहर
Image Source : INDIATVमुंबई में भारी बारिश और तेज हवा का कहर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत