1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल: मंडी में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, दर्जनों लोगों के लापता होने की खबर

हिमाचल: मंडी में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, दर्जनों लोगों के लापता होने की खबर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 13, 2017 11:47 am IST,  Updated : Aug 13, 2017 11:47 am IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को हुए भारी भूस्खलन के चलते सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है।

Himachal 7 people killed in landslides in Mandi news of...- India TV Hindi
Himachal 7 people killed in landslides in Mandi news of dozens missing people

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को हुए भारी भूस्खलन के चलते सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। भूस्खलन मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब मध्यरात्रि में हुआ, जिसमें हिमाचल सड़क परिवहन निगम की दो बसें जमींदोज हो गईं। स्थानीय अधिकारियों और भारतीय सेना द्वारा जांच और बचाव अभियान जारी है। आपदा के चलते राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को बुलाया गया है। (मेधा पाटकर को जेल में काटनी पड़ेगी आजादी की रात, 17 अगस्त को होगी सुनवाई)

अब तक पांच लोगों को बचाया जा चुका है। घटनास्थल राज्य की राजधानी से करीब 220 किलोमीटर दूर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब भूस्खलन आया उस समय दोनों बसें राजमार्ग पर स्थित एक कियोस्क पर रुकी हुई थीं।

एक बस चंबा से मनाली जा रहा थी, जबकि दूसरी मनाली से कटरा जा रही थी। चंबा से मनाली जा रही बस में ज्यादा संख्या में लोग सवार थे। मंडी के उपायुक्त संदीप कदम ने संवाददातओं को बताया कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि होने का अंदेशा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत