1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश: रोहतांग दर्रे के पास खाई में गिरी कार, 11 लोगों की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश: रोहतांग दर्रे के पास खाई में गिरी कार, 11 लोगों की मौके पर मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 23, 2018 04:01 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 04:01 pm IST

मरने वालों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। माना जा रहा है कि बारिश की वजह से खराब दृश्यता के कारण यह दुर्घटना हुई।

Himachal Pradesh: 11 people killed after a car rolled down...- India TV Hindi
Himachal Pradesh: 11 people killed after a car rolled down a hill near Rohtang

मनाली: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रोहतांग दर्रे के पास एक वाहन फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे वाहन में सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मरने वालों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।

दुर्घटना यहां से 47 किलोमीटर दूर मनाली-लेह राजमार्ग पर रहनी नाले के पास हुई। दुर्घटना के वक्त सभी मनाली से पंगी की ओर जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया, "प्रथमदृष्टया, माना जा रहा है कि बारिश की वजह से खराब दृश्यता के कारण यह दुर्घटना हुई।" उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बुधवार रात को हुई लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी गुरुवार सुबह मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रशासन को मृतकों को खाई से बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के घटनास्थल तक पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने बचाव अभियान चलाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत