1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ठाकुर के पांच सिक्योरिटी स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ठाकुर के पांच सिक्योरिटी स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2020 10:45 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 11:06 pm IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पांच सिक्योरिटी स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह खबर सामने आते ही पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ठाकुर के पांच सिक्योरिटी स्टाफ कोरोना पॉजिटिव- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ठाकुर के पांच सिक्योरिटी स्टाफ कोरोना पॉजिटिव Image Source : FILE

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पांच सिक्योरिटी स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह खबर सामने आते ही पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। शिमला में चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर  सुरेखा चोपड़ा ने इस बात की पुष्टि की है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सिक्योरिटी के पांच स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इससे पहले प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 139 नए मामले सामने आए थे और राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,637 हो गयी थी। राज्य में अब तक इस बीमारी से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि नए मामलों में 47 मामले सोलन से हैं जबकि चंबा से 24, सिरमौर से 20, कुल्लू से 17, ऊना से 16, कांगड़ा से 13 और मंडी से दो मामले सामने आए हैं। जिंदल ने बताया कि इस बीच 89 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें सोलन के 38, मंडी के 23, चंबा के 18, कांगड़ा के छह और ऊना के चार मरीज शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 2,362 हो गई है और 26 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी 1,230 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। राज्य में सबसे अधिक 374 संक्रमित लोग सोलन में हैं। इसके बाद चंबा में 143, सिरमौर में 122, मंडी में 120, कांगड़ा में 100 मरीज बीमारी से पीड़ित हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत