1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बहू की हत्या के केस में BSP सांसद, बेटा गिरफ्तार

बहू की हत्या के केस में BSP सांसद, बेटा गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 07, 2016 12:58 pm IST,  Updated : Apr 07, 2016 12:58 pm IST

BSP सांसद नरेंद्र कश्यप की बहू हिमान्शी की हत्या के केस में कश्यप समेंत उसके बेटे सागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिमान्शी का शव बुधवार को घर के बाथरूम में मिला।

himanshi murder case- India TV Hindi
himanshi murder case

नई दिल्ली: BSP सांसद नरेंद्र कश्यप की बहू हिमान्शी की हत्या के केस में कश्यप समेंत उसके बेटे सागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिमान्शी का शव बुधवार को घर के बाथरूम में मिला। उनके सिर में गोली लगी हुई थी।

हिमांशी के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मर्डर करने का आरोप लगाया। वहीं, सांसद नरेंद्र ने आरोपों से इंकार किया। हिमांशी की शादी 3 साल पहले बीएसपी के राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप के बड़े बेटे सागर से हुई थी।

शुरुआती जांच में पुलिस को परिवार के कुछ सदस्यों के बयान पर शक है. पुलिस खुदकुशी के एंगल से भी जांच में जुटी हुई है. इस बीच कई लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

सांसद की बहू का सुसाइड या मर्डर ?

पोस्टमार्टम से पहले यशोदा अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक हिमानी की मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई है। चोट रिवॉल्वर की गोली से लगी या फिर कोई और वजह है इसका पता पोस्टमार्टम में ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज को अपने कब्जे में लिया। मगंलवार को घर आए रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जाएगी और कार्यक्रम के फुटेज भी देखे जाएंगे। हालांकि हिमानी के परिवार को यकीन नहीं हो रहा कि हिमानी खुदकुशी कर सकती है।

हिमानी के पति सागर पेशे से डॉक्टर हैं और हिमानी के पिता और ससुर दोनों में पुरानी जान पहचान थी। हिमानी के पिता भी रसूखदार शख्स हैं ऐसे में सवाल तो यही है कि अगर हिमानी को किसी बात की तकलीफ थी तो उसने अपने पिता से ये बात क्यों नहीं बतायी। और सबसे बड़ा सवाल ये कि हिमानी अपने 1 साल के बेटे को बेहद प्यार करती थी उसने मरने से पहले अपने बेटे के बारे में भी नहीं सोचा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत