1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi Breaking News and Latest Updates July 21: रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान का निधन

Hindi Breaking News and Latest Updates July 21: रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान का निधन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jul 22, 2019 08:21 am IST

इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

Hindi Breaking News and Latest Updates July 21- India TV Hindi
Hindi Breaking News and Latest Updates July 21 Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of July 21:

Hindi Breaking News and Latest Updates July 21

Auto Refresh
Refresh
  • 3:01 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी ने सोनभद्र के उम्भा गांव में बुधवार को जमीन पर कब्जे को लेकर हुई गोलीबारी में मारे गये लोगों के परिजन से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार इस वारदात की तह में जाएगी और 'घड़ियाली आंसू' बहाने वालों का पर्दाफाश करेगी। 

  • 3:01 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र हत्याकांड के लिये कांग्रेस और सपा के नेताओं को रविवार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्हें इसकी सजा के लिये तैयार रहना चाहिये। 

  • 2:16 PM (IST)

    रामविलास पासवान के भाई और लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का निधन हो गया। रामचंद्र पासवान ने 57 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। केंद्रीय मंत्री और लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान को 12 जुलाई के दिन हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गए था। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रामचंद्र पासवान का इलाज चल रहा था।

  • 1:46 PM (IST)

    ममता बनर्जी ने 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी याद किया जो आज के दिन 1993 में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए थे। बनर्जी उस समय युवा कांग्रेस की नेता थीं जब पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा सत्ता में था। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की याद में हर साल 21 जुलाई को शहर में शहीद दिवस रैली निकालती है। 

  • 1:45 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने राज्य में वाम दल के 34 वर्षों के शासन के दौरान सभी ‘‘शहीदों’’ को श्रद्धांजलि दी और लोगों से देश में लोकतंत्र बहाल करने के लिए लड़ने का अनुरोध किया।

  • 12:19 PM (IST)

    न्यूयॉर्क के फ्लोरल पार्क में एक मंदिर के पास एक हिंदू पुजारी पर 52 वर्षीय शख्स ने हमला कर दिया। वह अपनी धार्मिक पोशाक पहने हुए थे। अमेरिकी मीडिया ने एक खबर में यह जानकारी दी। 

  • 12:18 PM (IST)

    तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के स्थान पर मतपत्र वापस लाने की मांग की है और कहा है कि लोकतंत्र को बचाने एवं चुनाव के दौरान कालेधन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए देश में चुनाव सुधार जरूरी हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने चुनाव की सरकारी फंडिंग की भी मांग की है। 

  • 12:18 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता मांगेराम गर्ग के निधन पर रविवार को शोक प्रकट किया और कहा कि उन्होंने दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायी। 

  • 9:00 AM (IST)

    दिल्ली BJP के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का आज सुबह 7:30 बजे निधन हो गया।

  • 8:48 AM (IST)

    दो पुलिस जवानों की हत्‍या कर भागे संभल जेल के तीन कैदियों में से एक को पुलिस ने मार गिराया है। अमरोहा जिले में हुए इस एन्‍काउंटर के बीच दो अन्‍य विचाराधीन कैदी फरार हो गए हैं। बता दें कि संभल जिले में जेल की गाड़ी पर बदमाशों की गोलीबारी के बाद ये कैदी फरार हो गए थे। 

  • 7:56 AM (IST)

    दोपहर 11.30 बजे शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर में रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

     

  • 7:56 AM (IST)

    अभी शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर निज़ामुद्दीन में उनकी बहन के घर पर रखा गया है।

  • 7:55 AM (IST)

    कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री का आज दोपहर 2:30 बजे निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। शीला दीक्षित का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

  • 7:51 AM (IST)

    सवाल है कि क्या आज सीएम योगी प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी के आरोपों पर भी बात करेंगे। क्योंकि, पिछले कुछ दिनों में सोनभद्र मामले को लेकर प्रियंका गांधी योगी सरकार को घेर रही थीं।

  • 7:48 AM (IST)

    अधिकारी ने बताया कि सोनभद्र में सीएम योगी घायलों से मिलकर उनका हालचाल भी जानेंगे और दोपहर में जिला कलेक्ट्रेट में वह प्रेस को संबोधित करेंगे।

  • 7:47 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोनभद्र जिले का दौरा कर हत्याकांड के पीडित परिवार वालों से मिलेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सोनभद्र की घोरावल तहसील स्थित उम्भा—सपही गांव पहुंचकर सुबह 11.45 बजे मृतकों के परिजनों से भेंट करेंगें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत