1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए AIIMS गए गृहमंत्री

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए AIIMS गए गृहमंत्री

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 24, 2018 10:32 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 10:32 pm IST

वाजपेयी को 11 जून को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री...- India TV Hindi
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

नई दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए एम्स गये।

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री एम्स में उपचाराधीन हैं।

एक सूत्र के मुताबिक, सिंह शाम करीब साढ़े सात बजे एम्स पहुंचे और करीब 8.20 बजे वहां से निकले। वाजपेयी को 11 जून को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भाजपा के 93 वर्षीय नेता मधुमेह से पीड़ित हैं और उनकी एक किडनी ही काम कर रही है। उन्हें 2009 में मस्तिष्काघात हुआ था जिसके कारण उनकी संज्ञात्मक क्षमता कमजोर हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत