1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल की मांग पर गृह मंत्रालय का जवाब, फिलहाल सेना बुलाने की जरूरत नहीं: सूत्र

केजरीवाल की मांग पर गृह मंत्रालय का जवाब, फिलहाल सेना बुलाने की जरूरत नहीं: सूत्र

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 26, 2020 12:53 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 12:53 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दंगा प्रभावित क्षेत्रों में सेना बुलाने की मांग को गृह मंत्रालय ने नकार दिया है।

Delhi riots- India TV Hindi
Delhi riots

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दंगा प्रभावित क्षेत्रों में सेना बुलाने की मांग को गृह मंत्रालय ने नकार दिया है। गृहमंत्रालय के सूत्रों के अनुसार मौजूदा हालात के मुताबिक हिंसा प्रभावित इलाकों में सेना के तैनाती की फिलहाल कोई जरूरत नहीं है। पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बल दिल्ली पुलिस को मुहैया करवाए गए हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक इस बाबत फिलहाल दिल्ली सीएम की तरफ से कोई चिट्ठी अधिकारिक रूप से नहीं मिली है। 

बता दें कि आज सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली के हालात पर चिंता जताई थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हिंसा को लेकर तमाम प्रयासों के बावजूद पुलिस स्थिति संभाल नहीं पा रही है और अब सेना को बुलाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति ‘‘चिंताजनक’’ बनी हुई है और वह इस संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिख रहे हैं। 

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ मैं रात भर कई लोगों के सम्पर्क में था। स्थिति चिंताजनक है। पुलिस सभी प्रयासों के बावजूद स्थिति संभालने और विश्वास (लोगों में) कायम करने में नाकाम है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ सेना को बुलाना चाहिए और बाकी प्रभावित इलाकों में भी तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगाया जाना चाहए। मैं इस संबंध में माननीय गृह मंत्री को लिख रहा हूं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत