Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंचकूला कोर्ट ने 3 दिन और बढ़ाई हनीप्रीत की पुलिस रिमांड, हाथ जोड़कर रो पड़ी हनी

पंचकूला कोर्ट ने 3 दिन और बढ़ाई हनीप्रीत की पुलिस रिमांड, हाथ जोड़कर रो पड़ी हनी

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Oct 10, 2017 04:14 pm IST, Updated : Oct 10, 2017 05:35 pm IST

पंचकूला कोर्ट ने बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत की पुलिस रिमांड 3 दिन और बढ़ाई है। बता दें कि पंचकुला पुलिस हनीप्रीत को लेकर पंचकुला कोर्ट पहुंची थी जहां उसकी पेशी हुई

honeypreet - India TV Hindi
honeypreet

चंडीगढ़: पंचकूला कोर्ट ने बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत की पुलिस रिमांड 3 दिन और बढ़ाई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट में हनीप्रीत हाथ जोड़कर रो पड़ी। बता दें कि पंचकुला पुलिस हनीप्रीत को लेकर पंचकुला कोर्ट पहुंची थी जहां उसकी पेशी हुई। हनीप्रीत 6 दिनों की पुलिस रिमांड पर थी और आज उसकी रिमांड खत्म हो रही थी लेकिन हरियाणा पुलिस ने सात दिनों की और रिमांड कोर्ट से मांगी थी।

वहीं, पुलिस सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत पिछले 6 दिनों से लगातार झूठ बोल रही है और पूछताछ में भी सहयोग नहीं कर रही है। पुलिस को आदित्य और पवन इंसा की तलाश है। पुलिस ये पुख्ता कर चुकी है कि आदित्य और पवन के ठिकाने की जानकारी हनीप्रीत के पास है।

ये भी पढ़ें

हनीप्रीत बेहद शातिर है वो पुलिस के सामने रिमांड रूम में भी झूठ बोल रही है और सवालों के जवाब घुमा फिरा कर देती है। पुलिस अब तक उसके कई ठिकानों पर ले जा चुकी है लेकिन अभी तक कुछ बड़ा हासिल नहीं हुआ है। हनीप्रीत नंबर एक की बहानेबाज़ी भी कर रही है....पुलिस जब भी सख्त होती है तो वह तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर पूछताछ को टाल देती है। पुलिस के पास अभी भी तीन सौ सवालों की लिस्ट है जिसका जवाब हनीप्रीत को देना होगा।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement