पुणे: बॉलीवुड के मुन्ना यानी संजय दत्त 25 फरवरी को पुणे की येरवडा जेल से रिहा होने जा रहे हैं। पुणे की येरवडा जेल से जब वह गुरुवार को बाहर आएंगे तो जेल की सैलरी से जो उनकी कमाई हुई है उस पैसे को खर्च करने के बाद उनके पास बचत के 440 रुपए होंगे।
अपनी फिल्मों में अभियन से करोड़ों कमाई करने वाले इस अभिनेता के लिए यह 440 रुपए बेहद खास है क्योंकि इसे उन्होंने कागज के कैरी बैग और सुबह जेल में रेडियो जॉकी बनकर कमाए है। जेल प्रशासन के अनुसार संजय दत्त जब जेल से बाहर जाएंगे तो उनकी मेहनत की कमाई से हुई बचत को उनको सौंप दिया जाएगा।
कैरी बैग और रेडियो जॉकी का काम मिला

संजय दत्त को जेल प्रशासन ने जेल में कागज के कैरी बैग बनाने का काम सौंपा था। इसके अलावा वह जेल में सुबह रेडियो जॉकी का काम भी करते थे।
रोजाना 50 रुपए की कमाई करते थे संजय दत्त
संजय दत्त को जेल प्रशासन कागज के कैरी बैग बनाने के एवज में रोजाना 50 रुपए देता था।
कुछ ऐसा शुरु होता था संजय दत्त का दिन
संजय दत्त पुणे की यरवडा जेल में रोजाना सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर उठ जाते थे। जेल में भी संजय दत्त अपनी सेहत का भरपूर ध्यान रखते थे और अन्य दूसरे कैदियों के साथ एक्सरसाइज भी करते थे।
अगली स्लाइड में देखिए जेल में क्या कर रहे हैं संजू बाबा