
sanjay rj
जेल में संजय दत्त के मस्ती भरे संवाद से कैदियों के दिन की होती थी शुरुआत
पुणे की यरवडा जेल में संजय दत्त सुबह सुबह रेडियो जॉकी आरजे की भूमिका में होते थे और अपने चुलबुले और मस्ती भरे संवाद के साथ वह कैदियों को बताते थे कि अब वह किस फिल्म का गाना सुनने जा रहे हैं और इसे आप संजू बाबा की आवाज का जादू कहो या फिर संगीत का सुरूर... कैदी इन गीतों पर झूम रहे हैं, फिल्मों में हीरो और जेल में आरजे की भूमिका में संजू बाबा छा गए हैं।